सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी बड़ी कंपनियो का यूपी से रिश्ता है। यह कंपनियां जल्दी ही हमारे प्रदेश में निवेश की इच्छुक हैं। बड़ी कंपनियों के उत्तर प्रदेश में आने से प्रदेश में रोजगार निश्चित रूप से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश में मैनुफैक्चरिंग को और अधिक बढ़ाना है। जिससे कि हमारे प्रदेश के युवाओं का स्किल और बेहतर होगा और हमारे मिशन कौशल विकास को भी नई दिशा मिलेगी। सूबे का युवा अब बाहर नौकरी करने नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया राज्यों से ही शुरू होगा। इसमें भी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भागेदारी होगी। सीएम अखिलेश ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के विकास का बजट भी काफी बढ़ाया है। अब आईटी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।
ई-उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स मीट में आज मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के स्मार्ट कार्ड और यूपी बस एप्स का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर डीएम गाजीपुर नरेंद्र सिंह पटेल को सबसे ज्यादा ई-ट्रांजेक्शन के लिए सम्मानित किया गया। मीट मे लावा के साथ 600 करोड़ प्रोजेक्ट का एमओयू साइन किया गया। सीएम ने 570 करोड़ रुपये की लागत से सैमसंग मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी का शुभारंभ किया। इस बार इन्वेस्टर्स मीट में एचसीएल,आईबीएम,माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग व एचपी भी शामिल हैं।
Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment