बसपा सुप्रीमो तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद
पुलिस अधिकारी रहे यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृज लाल अब राजनीतिक पारी
शुरू करेंगे। बृज लाल को बसपा से बेहतर भारतीय जनता पार्टी लग रही है। तेज
तर्रार पुलिस अधिकारी रहे बृज लाल कल लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण
करेंगे।
बृज लाल को कल लखनऊ में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भाजपा की
सदस्यता दिलाएंगे। बृज लाल ने आज लखनऊ में बताया कि वो कल भाजपा में शामिल
होंगे। 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी बृज लाल ने अक्टूबर 2011 में उत्तर
प्रदेश पुलिस के महानिदेशक का पद संभाला था।
Read: Hindi News and Newspaper
No comments:
Post a Comment