बाबा साहब की 125वीं जयंती पर आज लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा
और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि दलित वोटों के स्वार्थ
में कांग्रेस, बीजेपी जुटी हैं। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा बीएसपी का विरोध
किया। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी ने सासाराम मे जगजीवनराम की जयंती क्यो
नही मनाई?,नोएडा में पांच अप्रैल को जगजीवनराम को याद किया। मायावती ने कहा
कि कांग्रेस ने अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था, जबकि बाबू जगजीवन राम
को कांग्रेस ने इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी
का दुरुपयोग किया था यहां तक की अम्बेडकर को लोकसभा में कांग्रेस ने ही
नहीं जाने दिया था
भाजपा धन्नासेठों की पार्टी
मायावती ने
भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आरक्षण पर मोदी ने छेड़छाड़ की तो
आंदोलन,केंद्र की सरकार के खिलाफ सड़कों पर खुद उतरूंगी। उन्होंने कहा कि
भाजपा धन्नासेठो,पूंजपतियों की पार्टी है वह उन्हीं को आगे बढ़ा
रही,प्राइवेटाइजेशन के कारण दलितों को नौकरियां नहीं मिलेगी। आरक्षण के
मुद्दे पर पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया,आरक्षण पर आरएसएस तरह-तरह की
बयानबाजी करती है। बीजेपी भी कांग्रेस के पदचिन्हों में चल रही,आरक्षण पर
राजनैतिक लाभ के लिए मोदी पीछे हटे। दलितों के सम्मान को नहीं वोट के लिए
कार्यक्रम कर रहे,कांग्रेस और बीजेपी की जातिवादी मानसिकता है। बीजेपी दलित
और पिछड़े वर्ग का कार्ड खेल रही है,बीजेपी, कांग्रेस सौ चूहे खाकर हज पर
चली।
हैदराबाद विवि में हो रहा दलितों का उत्पीडऩ
रोहित
वेमुला दलित छात्रों के उत्पीडऩ पर संघर्ष कर रहे थे,कन्हैया अम्बडेकर के
सिद्धांतों से दूर है कांग्रेस का युवराज हैदराबाद देखने तक नहीं गया,राहुल
गांधी नाट्कबाजी करते हैं। हैदराबाद विवि में दलितों का उत्पीडऩ वर्षों से
हो रहा,कांग्रेस सरकार में कई छात्रों ने दी जान-दलित छात्रों का उत्पीडऩ
चरम पर हो रहा है,कांग्रेस सरकार में भी दलितों का उत्पीडऩ हो रहा था।
आरएसएस और वीएचपी को आगे कर माहौल खराब किया जा रहा,विश्वविद्यालयों का भी
माहौल खराब किया जा रहा।
पीएम मोदी की छवि धूमिल हो रही
बीजेपी
का जनाधार धीरे-धीरे खिसक रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम न घटाकर धन्नासेठों
को फायदा पहुंचा रहे,नई योजनाओं से गरीबों को फायदा नहीं। देश के गरीबों
का पैसा मोदी बाहर उड़ा रहे हैं,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के
दाम घटे। जापान से किए गए समझौते काफी महंगा पड़ेंगे,महंगाई और भुखमरी से
देश जूझ रहा है मोदी सरकार में बैंकों का अरबों लेकर पूंजीपति फरार,गरीबो
और छोटे व्यापारियो की कुर्की की जा रही
मोदी ने पूरा नहीं किया चुनावी वादा
मोदी
ने गरीबों को लाखों देने का वादा किया था,दो साल में कालेधन का एक रुपया
वापस नहीं आया 100 दिन में कालेधन के मोदी के वादे का क्या हुआ?....गरीबों
को कालेधन का एक रुपया भी नहीं मिला। मोदी ने जो वादे किए, पूरे नहीं
किए,देश की जनता से मोदी ने कालाधन लाने का वादे किया था। सपा,कांग्रेस,
बीजेपी घोषणापत्र के वादे पूरे नही करती,बीएसपी के घोषणापत्र को ही सपा
पूरा कर रही है को हराना ही नहीं, जमानत जब्त करानी है,सपा, कांग्रेस,
बीजेपी के हथकंडों से सावधान रहे।
यूपी मे मेट्रो,एक्सप्रेसवे मेरी सरकार की देन है
सपा
सरकार कांग्रेस के बाद बीजेपी का समर्थन कर रही। बीएसपी सरकार में गुंडे
चूल्हे के बिल में छिपे थे,सपा सरकार में गुंडे और अपराधी सड़क पर घूम रहे
सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही,2012 मे तीनों पार्टियों ने मिलकर बीएसपी के
खिलाफ चुनाव लड़ा था 4 बार बीएसपी ने सरकार बनाकर कानून का राज कायम
किया,गरीबों,दलितों, अल्पसंख्यकों आदि का उत्थान किया स्मारक-पार्क ही नहीं
बनाए,सभी वर्गों का उत्थान भी किया,सभी वर्गों के लिए ठोस कदम उठाए। वीके
सिंह का बयान कतई छमा योग नहीं है, मोदी ने दलित विरोधी बयान देने वालों पर
कार्रवाई नहीं की। वीके सिंह पर पीएम मोदी ने नहीं की कार्रवाई,दलितों के
खिलाफ वीके सिंह ने अभद्र टिप्पणी की थी।
केशव मौर्या आरएसएस और बीजेपी का बंधवा मजदूर
उन्होंने
कहा कि कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था यहां तक की
अम्बेडकर को लोकसभा में कांग्रेस ने ही नहीं जाने दिया था मायावती ने कहा
कि कल्याण सिंह ने भी ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया,आरएसएस के एजेंडे पूरे
करने में कल्याण की सरकार गई थी मोदी ने भी ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नही
किया,चाय वालों के लिए मोदी ने कुछ नही किया,फ्री की चाय पीते है। केशव
मौर्या जातिवादी और साम्प्रदायिक है,केशव मौर्या आरएसएस और बीजेपी का बंधवा
मजदूर है। मोदी दलितों के उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे,केशव मौर्या
का आपराधिक इतिहास रहा है।
विपक्षियों का दलित प्रेम ढोंग
उन्होंने
कहा कि दलितों के प्रति हीन भावना खत्म करें विपक्षी पार्टियां,मोदी
दलितों के वोटों के लिए खूब यूपी आ रहे। अम्बेडकर के नाम पर छोटे-मोटे
स्मारक बना रही, लखनऊ का अम्बेडकर स्मारक बीजेपी पर अकेले भारी बीजेपी ने
दलितों की तुलना जानवरों से की,दलितों के वोटों के लिए बीजेपी ज्यादा
नाटकबाजी कर रही वोटों की चाह में कांग्रेस अम्बेडकर जयंती मना रही,दलित
आत्महत्या नहीं, मुकाबला करें मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने आय से अधिक
मामले को जानबूझकर लटकाए रखा, विपक्षियों का दलित प्रेम ढोंग है,आय से अधिक
मामले में फर्जी फंसाया गया मेरी पार्टी से चुनाव लड़ चुका कमलेश मेरे
खिलाफ फिर सुप्रीम कोर्ट याचिका करवाई गई,बीएसपी के मूवमेंट को रोकने की
कोशिश हो रही है।
राष्ट्रभक्ति के लिए एक नारा बोलना जरूरी नहीं
ओवैसी
भी बीजेपी की मदद कर रहे हैं भारत माता की जय पर जबरन बवाल हो रहा,हमारी
पार्टी के लोग जय भीम जय भारत बोलते है सपा को अधिकारी मैच जिता सकते
है,सत्ता मे नही ला सकते अधिकारियो के साथ मैच खेलने से फुर्सत नही सपा
सरकार में गरीबों का भला नहीं,सरकारी धन से विदेशों के दौरे कर रहे नेता
दलितों और अल्पसंख्यकों की मांगे नहीं मनाते विपक्षी,जाति और धर्म की
राजनीति नहीं करती बीएसपी दलितो के तीर्थस्थान लखनऊ का अम्बेडकर
स्मारक,बीजेपी,सपा,कांग्रेस की वर्ण व्यवस्था की सोच नहीं बदली
सरकार आई तो मौजूदा फैसलों की जांच
राम
मंदिर के नाम पर वोट चाहती है बीजेपी,दलितों के भगवान और मसीहा अम्बेडकर
है बीजेपी दलितो,पिछड़ो,अल्पसंख्यको को जोडऩे में विफल, कोर्ट के फैसले के
बिना नहीं बन सकता राम मंदिर मुस्लिम छात्रों के खिलाफ केंद्र का रवैया
खराब,। जामिया विवि के छात्रों को परेशान किया जा रहा कानून-व्यवस्था और
विकास मेरा एजेंडा है,सपा सरकार में जमकर लूट मचेगी,मेरी सरकार आई तो
मौजूदा फैसलों की जांच कराएंगे। Read more
http://www.jagran.com