भारतीयता को लेकर कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी के बयान से
कांग्रेस को अलग करते हुए अजय माकन ने गुरुवार को कहा कि भारतीयता के मामले
में पार्टी महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और कबीर के विचारों का अनुसरण
करती है भाजपा नेताओं का नहीं ।
एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि पार्टी का महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी स्वामी
विवेकानंद और कबीर के विचारों में विश्वास करती है। मोदी इन महान विचारकों
के करीब भी नहीं हैं। मोदी के महज सात महीने के शासन में दिल्ली के
त्रिलोकपुरी में दंगे हो गए। जगह-जगह पर चर्चों को जलाया जा रहा है और
औरतों को सिर्फ एक बच्चा पैदा करने के लिए कहा जा रहा है। यहां तक कि
रामजादा जैसे शब्दावलियां प्रयोग में लाई जा रही हैं। माकन ने कहा कि यदि
यही भारतीयता है तो हमें इससे कोई लेना देना नहीं है। माकन ने कहा कि
भारतीयता को लेकर मोदी या जनार्दन द्विवेदी के बयान से पार्टी का कोई
लेना-देना नहीं है। पार्टी ने द्विवेदी को नोटिस जारी कर उनके बयान पर सफाई
मांगी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जनार्दन द्विवेदी ने रेडिफ डाट काम को दिए एक
साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी। इस
साक्षात्कार में द्विवेदी ने कहा कि मोदी सामाजिक स्तर पर लोगों को समझाने
में कामयाब रहे। वह देश के लोगों के बेहद करीब हैं। मोदी की जीत भारतीयता
की जीत है। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई भी दी।
Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment