आम आदमी पार्टी कॉर्पोरेट बनती जा रही है। हमने राजनीति को बदलने की कोशिश
की लेकिन गलत नीतियों की वजह से संभव नहीं हो पाया। यह कुछ उस तरह से है कि
कोई व्यक्ति अंदर से पार्टी को चला रहा है, लेकिन उस पर कोई भी सवाल नहीं
किया जाना चाहिए, अन्यथा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बड़े
दुर्भाग्य की बात है कि आम आदमी पार्टी में अच्छे उम्मीदवारों को बदल कर
गुंडों को टिकट दिया जा रहा है।
वहीं केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर
चुनाव लड़ रही किरण वालिया ने कहा है कि केजरीवाल ने नामांकन पत्र दाखिल
करते समय अपने शपथपत्र में एक एफआइआर का जिक्र नहीं किया है जो गंभीर सूचना
को छुपाने की तरह है। उनके नामांकन पत्र को अभी तक खारिज नहीं किया गया
है। हम उसके खिलाफ हाइकोर्ट जाएंगे और उसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment