Thursday, 29 January 2015

'आप' का केवल एक लक्ष्य, कांग्रेस सत्ता में न आने पाएः राहुल गांधी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने सबाब पर पहुंच रहा है। जहां भाजपा तेरह राज्यों से नेताओं को बुलाकर चुनाव प्रचार करने की योजना को मूर्त रूप देने जा रही है। वहीं, आप और कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ प्रचार में उतर गई हैं। जहां आम आदमी पार्टी हर रोज नुक्कड़ सभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है तो कांग्रेस भी पूरा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

आज सीलमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आप और भाजपा दोनों पर जमकार निशाना साधा। राहुल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का केवल एक लक्ष्य है कांग्रेस को सत्ता से बाहर देखना। उन्होंने कहा कि जितने भी आप के नेताओं ने पार्टी छोड़ी वे सब के सब भाजपा में चले गए। वहीं भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने एक भी वादे नहीं पूरी कर पाई है। दोनों ही पार्टियां सपना देख रही हैं कि कांग्रेस सत्ता में दोबारा ना आए। लेकिन उनका यह कपना कभी पूरा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सबकी है। जब तक सबका विकास नहीं होगा तब तक दिल्ली का विकास नहीं हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी केवल कुछ उद्योगपतियों की भलाई के लिए काम कर रही है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं होने वाली है। राहुल ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान दिल्ली में रेप होते थे तो केजरीवाल धरना देते थे। जब से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है। रेप तीस फीसद बढ़ा है। अब केजरीवाल कहां है। अब वे धरने पर क्यों नहीं बैठते हैं। यूपीए के कार्यकाल में अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार और बलात्कार का मुद्दा उठाते थे। क्या अब उनको यह सब नहीं दिखाई देता है। राहुल गांधी ने वार भाजपा पर किया और सवाल आप से पछा। उन्होंने कहा कि कालाधन कहां है और उसको वापस लाने के लिए धरना देने वाले अब कहां चले गए।

No comments:

Post a Comment