Showing posts with label RBI Governor. Show all posts
Showing posts with label RBI Governor. Show all posts

Thursday, 26 May 2016

स्‍वामी ने पीएम से की रघुराम राजन को तुरंत बर्खास्‍त करने की अपील

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक फिर से सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को तुरंत उनके पद से हटाने की अपील की हैै। इस बार उन्होंने यह अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इस बार उन्होंने पीएम काेे एक पत्र लिखकर राजन की शिकायत की है। साथ ही स्वामी ने आरबीआई गवर्नर के खिलाफ छह आरोप भी लगाते हुए उन्हें तुरंत सर्विस से बर्खास्त किए जाने की अपील की है।

ये हैं उनके आरोप:-

1- अपने आरोपों में उन्होंने लिखा है कि राजन की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के फैसले की वजह से घरेलू छोटी और मध्यम इंडस्ट्री में घाटे में आ गई हैं। इससे न सिर्फ उत्पादकता घट रही है बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ रही है।

2- सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी वह लगातार सार्वजनिक जगहों पर भाजपा की आलोचना करते दिखाई देते हैं। देश में असहिष्णुता का मुद्दा हो या फिर ग्रोथ रेट का मुद्दा राजन की राय हर जगह ही सरकार से अलग रही है।

3.राजन एक अमेरिका संस्था ग्रुप ऑफ 30 के सदस्य भी हैं। यह संस्था ग्लोबल इकॉनमी में अमेरिका को सर्वोच्च बनाए रखने के उद्देश्य से काम कर रही है। अमेरिका पहले भी ऐसे कारनामों से मंदी के दौर में जापान की कई कंपनियां हथिया चुका है।

4. राजन ने दुनिया भर के लोगों को भारत से जुड़ी आर्थिक रिपोर्ट और जरूरी आंकड़े भेजे हैं, जो कि सरासर गलत है। इससे देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उनका आरोप है कि राजन ने यह आंकड़े शिकागो यूनिवर्सिटी केे ईमेल से भेजे हैं।

5. आरबीआई गवर्नर ने प्रधानमंत्री की ओर से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद शरिया कंप्लेंट फाइनेंशियल ऑर्गेनाइजेशन सेट अप करने की पुरजोर कोशिश की।

6. राजन ने अब तक अपना यूएस ग्रीन कार्ड बनाए रखा है, जिसके जरिए वह ट्रांजिशनली कभी भी अमेरिका वीजा हासिल कर सकते हैं। यही नहीं, इस कार्ड के होने पर संबंधित व्यक्ति को अमेरिकी सरकार के कहने पर सैन्य सेवाएं भी देनी पड़ सकती हैं। आरबीआई गवर्नर की पोस्ट काफी संवेदनशील जगह है, यहां किसी देशभक्त व्यक्ति की जरूरत है जो बिना शर्तों के अपने देश के लिए काम कर सके।  Read more http://www.jagran.com/