Showing posts with label Japan. Show all posts
Showing posts with label Japan. Show all posts

Tuesday, 12 April 2016

कामागाटा मारू घटना के 100 साल बाद कनाडा के पीएम मांगेंगे माफी

कामागाटा मारू घटना का जिक्र आते ही बरबस करीब 100 साल पहले का वो वाक्या जेहन में आने लगता है कि कैसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हमारे पूर्वजों ने अपने जान को न्यौछावर कर दिया। तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के दबाव में कनाडा ने अपने जल सीमा में कामागाटा मारू जहाज को प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी थी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस गलती का एहसास करते हुए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने माफी मांगने का फैसला किया है। 18 मई को कनाडा की संसद में एक प्रस्ताव के जरिए कामागाटा मारू घटना के लिए माफी मांगी जाएगी।

कनाडा की राजधानी ओटावा में बैशाखी पर्व के दौरान जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कामागाटा मारू घटना की 102 वीं वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि कनाडा के निर्माण में प्रवासी लोगों खास तौर से सिख समुदाय का सराहनीय योगदान रहा है। लेकिन हम लोग सालों से उस भावना को समझने में नाकाम रहे। देर से ही सही अब समय आया है जब हम अपने गलतियों को सुधार सकते हैं। जस्टिन ट्रूडो के एलान के बाद लोगों ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जरिए उनका धन्यवाद किया।

क्या है कामागाटा मारू घटना ?

1914 में जापानी जहाज कामागाटा मारू जहाज में 376 यात्री सवार थे। जिसमें ज्यादातर सिख यात्री थे। कामागाटा मारू जहाज हॉंगकांग से कनाडा के वैंकुवर जा रही थी। लेकिन कनाडा की जलसीमा में यात्रियों को उतरने की इजाजत नहीं दी गयी। और जहाज को ब्रिटिश इंडिया की तरफ जाने के निर्देश मिले। जब सिख यात्रियों से भरी जहाज कलकत्ता के बजबज पहुंची तो अंग्रेज अफसरों ने जहाज को बजबज बंदरगाह पर उतरने की इजाजत नहीं दी। जब यात्रियों ने विरोध करना शुरू किया तो अंग्रेज अफसरों ने गोलीबारी की जिसमें कुछ यात्रियों की गोली से मौत हो गयी। गोलीबारी की वजह से जहाज में भगदड़ मची और 200 से ज्यादा लोग भगदड़ में मर गए।

Friday, 1 April 2016

कनाडा, ब्रिटेन और जापान के शीर्ष नेताओं से आज मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हो रहे परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के इतर, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक द्विपक्षीय वार्ता श्रृंखला के तहत कनाडा, ब्रिटेन और जापान सहित विश्व के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान मोदी परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के रोडमैप और उपायों को लेकर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री की पहली बैठक आज अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ होगी जहां वो द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे। हाल में कनाडा के प्रधानमंत्री बने ट्रूडो की यह मोदी के साथ पहली बैठक होगी। इसके बाद मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री से मुलाकात करेंगे।

कैमरून और मोदी की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत की टाटा स्टील ने ब्रिटेन में घाटे में चल रहे अपने कारोबार को बेचने का निर्णय लिया है जिससे 20,000 लोगों की नौकरिंया जाने के आसार हैं। इन तीन मुलाकातों के बाद मोदी परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के तीन अलग-अलग सत्रों में भाग लेंगे। अपनी दो दिवसीय वाशिंगटन यात्रा का समापन मोदी अपने कुछ नजदीकी मित्रों तथा जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात कर करेंगे और इसके बाद वो अपनी दो दिवसीय सऊदी अरब की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Thursday, 14 November 2013

Saina Nehwal, Parupalli Kashyap exit China Open Super Series

China Open Super Series
शंघाई। चाइना ओपेन सुपर सीरीज बैडमिंटन में गुरुवार का दिन भारतीय शटलरों के लिए काफी निराशाजनक रहा। भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल को महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा, वहीं पारुपल्ली कश्यप भी पुरुष सिंगल्स मे दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सके।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी साइना को चीन की गैरवरीय सुन यू के हाथों 21-16, 15-21, 17-21 से हार झेलनी पड़ी। एक अन्य मुकाबले में अरुंधति पंतावने को तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग यिहान ने 21-13, 21-10 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। पंतावने ने पहले दौर में जापान की इरिको हिरोसे को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। पुरुष सिंगल्स में कश्यप को जापान के केंतो मोमोटा ने 21-11, 21-12 से मात दी।

सत्र में अपना पहला खिताब जीत ने की कोशिशों में लगी साइना ने पहले गेम में अच्छा खेल दिखाते हुए जल्द ही 4-1 की बढ़त ले ली थी और लगातार इसे बरकरार रखते हुए गेम अपने नाम किया। हालांकि दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी के प्रदर्शन खराब रहा। सून ने शुरुआत में ही 3-0 की बढ़त ले ली और अंत तक बढ़त बरकरार रखते हुए गेम जीत मैच को बराबरी पर ला दिया। तीसरे गेम में दोनों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। साइना ने लगातार तीन अंक झटक कर स्कोर 8-8 कर दिया, लेकिन चीनी प्रतिद्वंद्वी ने लगातार सात अंक लेकर 15-8 की बढ़त ले ली। हैदराबादी शटलर ने हार नहीं मानी और लगातार सात अंक लेकर गेम को 15-15 की बराबरी पर ला दिया, लेकिन सून ने चार अंक लेकर मैच अपने नाम किया।

Wednesday, 13 November 2013

Sensex Jump 300 Points in Early Trade

Sensex
नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में मजबूती के संकेत और कॉर्पोरेट आमदनी के बल पर घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी के साथ वापसी करते हुए दौड़ लगाई। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 300 अंक बढ़ा। वहीं निफ्टी 80 अंक तक चढ़ गया है।

ब्रोकरों ने कहा कि बैंक, रियल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी के बल पर भारतीय बाजारों में शानदार तेजी आई है। बीएसई के सभी प्रमुख सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

फिलहाल, सेंसेक्स 285 अंक की मजबूती के साथ 20,479 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 80 अंक उछलकर 6,070 पर पहुंच गया है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी कई दिनों में मजबूती दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे की तेजी के साथ 63.02 पर पहुंच गया। बीते सत्र के दौरान यह 63.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो डाओ जोंस और एसएंडपी 500 इंडेक्स नई ऊंचाई पर बंद हुए। बुधवार को अमेरिकी बाजार करीब 1.25 फीसद तक चढ़कर बंद हुए। डाओ जोंस 71 की तेजी के साथ 15,821.6 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 45.6 अंक 3,965.5 पर बंद होने में कामयाब रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 14.3 अंक चढ़कर 1,782 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी बाजारों में नई तेजी के सहारे एशियाई बाजारों में भी मजबूती दिखी है।

Source- Business News in Hindi

Tuesday, 5 November 2013

Indian Women Rach Final in Asian Champions Trophy

Indian women hockey team

नई दिल्ली। भारत की महिला हॉकी टीम ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान के काकामिगहारा में खेले जा रहे एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिलाओं ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हाफ-टाइम तक 1-1 से बराबरी पर रहने बाद भारत ने दूसरे हाफ में चार गोल किए और महिला वर्ग में चार टीमों के बीच खेली जा रही प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में अधिक रैंकिंग वाले चीन को 4-2 से हराने वाली भारतीय टीम अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में गुरुवार को मेजबान जापान से भिड़ेगी। यह शनिवार को होने वाले फाइनल के लिए ड्रेस रिहर्सल जैसा होगा क्योंकि जापान ने भी दो मैच में दो जीत से फाइनल में जगह बना ली है। जापान ने एक अन्य मैच में चीन को 5-1 से हराया। 

मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की। मलेशिया की कप्तान नादिया अब्दुल रहमान ने 15वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया, लेकिन नौ मिनट बाद ही पूनम रानी ने पेनाल्टी पर गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। दूसरे हाफ में भारतीय टीम छाई रही। उसके लिए नमिता टोपो (44वें मिनट), रितु रानी (52वें मिनट), अमनदीप कौर (54वें मिनट) और दीप ग्रेस एक्का (65वें मिनट) ने गोल किए।