Showing posts with label Canada. Show all posts
Showing posts with label Canada. Show all posts

Friday, 13 May 2016

कनाडा: निरंकारी समुदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की सड़क हादसे में मौत

निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की कनाडा में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में हुई। दुर्घटना का कारण गाड़ी का टायर फटना बताया जा रहा है। घटना के बाद निरंकारी समाज में शोक की लहर फैल गई है। हादसे के वक्त उनके दो दामाद भी उनके साथ थे जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

निरंकारी संप्रदाय के मीडिया इंचार्ज गुलशन राय ठकुराल ने जानकारी दी कि बाबा कार से कनाडा के मॉन्टियल दुर्घटना के बाद बाबा को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बाबा के निधन से देश-विदेश में रहने वाले उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। निरंकारी संस्था की 27 देशों में 100 शाखाएं हैं। हादसे में हरदेव सिंह के अलावा उनके दामाद अवनीत की भी मौत हुई है। बाबा का परिवार इस समय कनाडा में ही है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ट्विटर के जरिए लिखा है, "बाबा की मौत इस देश के लिए एक गहरी क्षति है। उन्होंने देश के लोगों के लिए बहुत सेवा की। "

संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी, 1954 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली के संत निरंकारी कॉलोनी स्थित रोजेरी पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। उसके बाद 1963 में उन्होंने पटियाला के बोर्डिंग स्कूल यादविंद्र पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने 1971 में एक सदस्य के रूप में निरंकारी सेवा दल ज्वॉईन कर लिया। 1975 में एक वार्षिक निरंकारी संत समागम के दौरान दिल्ली में उनकी शादी सविंदर कौर से हुई। अपने पिता की मौत के बाद 1980 में वे संत निरंकारी मिशन के मुखिया बने। उन्हें सतगुरू की उपाधि दी गई।  1929 में बाबा बूटा सिंह द्वारा संत निरंकारी मिशन की स्थापना की गई थी। (एएनआई इनपुट्स के साथ जेएनएन)  Read more http://www.jagran.com/

Friday, 1 April 2016

कनाडा, ब्रिटेन और जापान के शीर्ष नेताओं से आज मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हो रहे परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के इतर, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक द्विपक्षीय वार्ता श्रृंखला के तहत कनाडा, ब्रिटेन और जापान सहित विश्व के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान मोदी परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के रोडमैप और उपायों को लेकर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री की पहली बैठक आज अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ होगी जहां वो द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे। हाल में कनाडा के प्रधानमंत्री बने ट्रूडो की यह मोदी के साथ पहली बैठक होगी। इसके बाद मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री से मुलाकात करेंगे।

कैमरून और मोदी की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत की टाटा स्टील ने ब्रिटेन में घाटे में चल रहे अपने कारोबार को बेचने का निर्णय लिया है जिससे 20,000 लोगों की नौकरिंया जाने के आसार हैं। इन तीन मुलाकातों के बाद मोदी परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के तीन अलग-अलग सत्रों में भाग लेंगे। अपनी दो दिवसीय वाशिंगटन यात्रा का समापन मोदी अपने कुछ नजदीकी मित्रों तथा जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात कर करेंगे और इसके बाद वो अपनी दो दिवसीय सऊदी अरब की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Friday, 29 November 2013

Lodha Group Buys Macdonald House in Uk for Rs 3000 Cr

India
लंदन। मुंबई के रीयल एस्टेट समूह लोढ़ा डेवलपर्स ने ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये (30 करोड़ पौंड) का निवेश किया है। समूह ने सेंट्रल लंदन स्थित मैकडॉनल्ड हाउस को कनाडा सरकार से खरीदा है। इस भवन में कनाडा का दूतावास है। इस फैसले के बाद भारतीय कंपनी ब्रिटेन के रीयल एस्टेट बाजार में उतर गई है। एक साल के दौरान लोढ़ा समूह द्वारा यह तीसरी बड़ी खरीद है।
कंपनी ने डीएलएफ समूह से मुंबई में 17 एकड़ जमीन 2,727 करोड़ और अमेरिकी सरकार से शहर के एल्टामाउंट रोड पर स्थित वाशिंगटन हाउस को 375 करोड़ रुपये में खरीदा था। समूह के एमडी अभिषेक लोढ़ा ने बताया कि हमने कनाडा सरकार के साथ कांट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं।
कंपनी ब्रिटिश बाजार में मौजूद संभावनाओं का फायदा उठाना चाहती है। मैकडॉनल्ड हाउस लंदन के बेहद महत्वपूर्ण इलाके में स्थित है। हमने अपना फोकस लंदन और मुंबई पर रखने का निर्णय लिया है। हमने कनाडा सरकार को 300 करोड़ रुपये की पहली किस्त का भुगतान कर दिया है। बाकी की रकम मार्च तक दे दी जाएगी। लोढ़ा के पास करीब 14,500 करोड़ रुपये की नकदी है।
मैकडॉनल्ड हाउस की विकास योजनाओं पर कंपनी ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। अभिषेक ने कहा कि वहां वाणिज्यिक या रिहायशी इमारत बनाई जा सकती है। यदि हम रिहायशी इमारत बनाने का फैसला लेते हैं तो इसका मूल्य 45 करोड़ पौंड (4,500 करोड़ रुपये) हो जाएगा। ब्रिटेन में कनाडा के उच्चायुक्त गॉर्डन कैंपबेल ने गुरुवार रात को इस समझौते की पुष्टि कर दी थी। कैंपबेल ने कहा कि लोढ़ा समूह जल्द ही इस जगह का अधिग्रहण कर लेगा। इससे कंपनी को 1.5 लाख स्क्वायर फीट जमीन विकास के लिए मिलेगी।