Showing posts with label Islam. Show all posts
Showing posts with label Islam. Show all posts

Thursday, 17 March 2016

सूफी फोरम में बोले मोदी; 'इस्लाम का अर्थ है शांति, लड़ाई मजहब से नहीं आतंकवाद से'

 'व‌र्ल्ड सूफी फोरम' का उद्घाटन करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद की बढ़ती समस्या के बीच सूफी विचार और महत्वपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने इसे इस्लाम की सबसे अहम देन में से एक बताया। साथ ही कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का जो नारा उन्होंने दिया है, उसके पीछे सूफी विचार ही है।

दिल्ली का विज्ञान भवन गुरुवार को 'व‌र्ल्ड सूफी फोरम' के मौके पर विभिन्न संस्कृतियों का समागम बन गया। शांति और भाईचारे के नारे को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सूफी विचार को मानने वाले यहां आ जुटे थे। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्लाम, कुरान और सूफी विद्वानों के हवाले से जो बातें कहीं, उसे सुनकर वहां मौजूद दुनियाभर के सूफी नेता, धर्मगुरु और विद्वानों ने खड़े होकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

20 देशों से यहां पहुंचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय का 'शांति की धरती पर स्वागत' करते हुए मोदी ने कहा, 'सूफी विचार आधारभूत रूप से आतंकवाद का विरोधी है। इस्लाम का शाब्दिक अर्थ ही है शांति। आज के समय में सूफीवाद का संदेश खास तौर पर अहम हो गया है क्योंकि आतंकवाद वर्तमान समय का सबसे बड़ा दु:स्वप्न बन गया है। आतंकवाद हमें बांटता है और हमें नष्ट करता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। आतंकवाद तरह-तरह से लोगों को उकसाने की कोशिश करता है और कारण बताता है, जिनमें से किसी को सही नहीं बताया जा सकता। मानवीयता के मूल्यों और अमानवीयता की ताकतों के बीच संघर्ष में सूफी विचार बेहद अहम भूमिका निभा सकता है।'

आल इंडिया उलेमा एंड मशाइख बोर्ड (एआइयूएमबी) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा, 'सूफी का संदेश वैश्विक है। यह सभी को एक मानता है और किसी में भेदभाव नहीं करता।' उन्होंने कहा कि जब हम अल्लाह के 99 नामों के बारे में सोचते हैं, कोई भी ¨हसा से जुड़ा नहीं है। पहले दो नाम करुणा और दया के प्रतीक हैं। अल्लाह रहमान और रहीम हैं। मोदी ने कहा कि सूफी विचार इस्लाम के दुनिया के सबसे अहम योगदान में से एक है। अफ्रीका से लेकर दक्षिण और मध्य एशिया तक, ईरान से लेकर भारत तक इसने सभ्यताओं के विकास में अहम योगदान किया है।

यह कहता है कि अगर हम ईश्वर को प्यार करते हैं तो हमें उनके बनाए सभी लोगों से भी प्यार करना चाहिए। हजरत निजामुद्दीन औलिया और बुल्ले शाह ने यही संदेश दिया है कि ईश्वर सभी के दिल में रहता है। मोदी ने कहा कि सूफी विचार भारत में इस्लाम का चेहरा बन गया। भारतीय संगीत और कविता के विकास में इसका महत्व अद्भुत है। जिस तरह आतंकवाद की पहुंच लगातार बढ़ रही है, उस समय अमीर खुसरो ने जिस दुनिया की बात की थी, वह आज बहुत अहम हो गई है।

दुनिया में आतंकवाद के बढ़ते खतरे के बारे में मोदी ने कहा कि पिछले साल (2015) में ही 90 से ज्यादा देशों में आतंकवादी हमले हुए। सौ देशों में मां-बाप सीरिया में मारे गए बच्चों के दर्द के साथ सोते हैं। जो धर्म के नाम पर ¨हसा कर रहे हैं, वे धर्म विरोधी हैं। विविधता प्रकृति की मूल वास्तविकता है।

Monday, 4 November 2013

Indian dupes some 500 Hajj pilgrims in Saudi Arabia

Indian dupes
दुबई। हज यात्रियों से ठगी के मामले में सऊदी अरब पुलिस को एक भारतीय की तलाश है।

सितंबर मध्य में इस भारतीय नागरिक ने 500 हज यात्रियों के एक समूह से मीना में रुकने की व्यवस्था, मुफ्त भोजन और परिवहन सुविधा दिलाने के नाम पर 15 लाख सऊदी रियाल (करीब 25 लाख रुपये) ऐंठ लिए।

सऊदी में भारतीय दूतावास को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के शिकार हुए हज यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि ठग को गिरफ्तार कर उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे।

Source- News in Hindi