अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वे भारत यात्रा के दौरान
गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बनकर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे है।
उन्होंने कहा कि वे उस क्षण का इंतजार कर रहे है जब भारत पहुंचकर गणतंत्र
दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। एक पत्रिका को अपना इंटरव्यू देते हुए
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें उर्जावान
व्यक्ित बताया। ओबामा ने कहा कि मोदी के पास भारत का विकास करने का स्पष्ट
नजरिया।
अमेरिका को भारत का स्वाभाविक मित्र बताते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र
सुरक्षा परिषद में भारत के लिए स्थाई सदस्यता के लिये वकालत करने की भी
बात कही। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के निमंत्रण को स्वीकार कर
उन्होंने भारत के साथ दोस्ती निभाने का प्रयास किया है। वह अब उस क्षण का
इंतजार कर रहे है जब वे भारत पहुंचेंगे। मोदी को उन्होंने श्रेष्ठ कुशल
प्रशासक भी बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास करेगा, उन्हें ऐसा
विश्वास है।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान नियंत्रित आतंकवाद कतई
स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई हमले में शामिल
लोगों के खिलाफ पाकिस्तान शख्त कार्रवाई करे जिससे हमले के पीड़ितों को
इंसाफ मिल सके।
Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment