Showing posts with label National news. Show all posts
Showing posts with label National news. Show all posts

Tuesday, 17 May 2016

पठानकोट हमलाः मसूद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी

पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के मामले में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर इंटरपोल ने हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

इस मामले में इंटरपोल ने मसूद अजहर के समेत कुल तीन के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। आतंकी मसूद अजहर के भाई रऊफ और मुख्य हैंडलर काशिफ जॉन के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।

 पाकिस्तान जाने को तैयार एनआइए

वहीं पठानकोट हमले की जांच के लिए एनआइए की टीम पाकिस्तान जाने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए लिखित अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने बीते दिनों संकेत दिया था कि एनआइए की टीम के दौरे संबंधी भारत की अपील पर विचार कर सकता है।  Read more  www.jagran.com/

Thursday, 12 May 2016

जानिए, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में है भारत के किस शहर का नाम

दिल्ली पर सबसे प्रदूषित होने का लगा दाग अब मिटता नजर आ रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) की नई रिपोर्ट से इस बात का खुलास हुआ है। रिपोर्ट में दिल्ली को दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में नीचे रखा गया है। हालांकि इस सूची में भारत के कई शहरों को टॉप टेन लिस्ट में शामिल किया गया है

जबोल दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
डब्लूएचओ की नई रिपोर्ट के मुताबिक ईरान केे जबोल को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। जबकि भारत के चार शहरों को टॉप टेन प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल किया गया है।

11 वें स्थान पर दिल्ली
डब्लूएचओ की ओर से जारी नई लिस्ट में दिल्ली को 11 वें स्थान पर रखा गया है। 103 देशों की 3000 शहरों से प्राप्त आंकड़ों के बाद ये सूची तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बारीक कणों.. पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर की जांच की गई। जिसमें दिल्ली के प्रदूषण में वर्ष 2014 के मुकाबले बहुत सुधार हुआ। वर्ष 2014 में दिल्ली में बारीक कणों.. पीएम 2.5 का स्तर काफी अधिक था। पिछली बार इस रिपोर्ट को तैयार करने में डब्लूएचओ ने 1600 शहरों केे प्रदूषण को नमूनों को अपनी लिस्ट में शामिल किया था। जबकि इस बार पिछलीी बार से 1400 ज्यादा शहरों को शामिल किया गया है।

टॉप टेन सूची में भारत के चार शहर

भारत के इन शहरों में सबसे पहला नाम मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर का है। ग्वालियर को दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। वहीं एमपी काा पड़ो़सी राज्य उत्तर प्रदेश भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है। यूपी के शहर इलाहाबाद को भी टॉप टेन सूची में रखा गया है। इलाहाबााद को दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। Read more http://www.jagran.com/

Friday, 1 April 2016

कोलकाता पुल हादसाः IVRCL ने जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला, अब तक 24 की मौत

उत्तरी कोलकाता के गणेश टॉकीज के पास गुरुवार को गिरे ब्रिज में दबने से अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आशंका है कि मलबे से और शव बरामद हो सकते हैं।

इस बीच ब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी आईवीआरसीएल ने पूरे हादसे से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उन्हें भी नहीं पता यह हादसा कैसे हो गया। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कंपनी के लीगल अधिकारियों ने कहा कि हम खुद भी सदमे में है और लोगों की मौत का हमें दुख है। हम भी जानने को उत्सुक हैं कि हादसा कैसे हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि हमने सभी स्लैबों को बनाने में सेम मटीरियल इस्तेमाल किया, सिर्फ एक ही कैसे गिर सकती है। हमारे कर्मचारियों को भी चोट लगी है, वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यह हादसा हमारी लापरवाही से नहीं हुआ है।

हादसे को लेकर केस दर्ज होने की बात पर उन्होंने कहा कि हमें अब तक एफआईआर दर्ज होने की कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे। हमारी लीगल टीम जांच में सहयोग कर रही है और अब तक हमारे किसी अधिकारी से पूछताछ नहीं हुई है।

जब अधिकारियों से हादसे की जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना थी और कैसे किसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। हादसे को एक्ट ऑफ गॉड कहना महज दुर्घटना को लेकर प्रतिक्रिया देना था कि यह किसी के वश में नहीं थी।