Showing posts with label International News. Show all posts
Showing posts with label International News. Show all posts

Monday, 23 May 2016

सीरिया के दो शहरों में सीरियल ब्लास्ट, 101 की मौत, कई घायल

सीरिया के दो शहरोंं में सीरियल बम धमाके हुए हैं। इन धमाकों में 101 लोगों के मारे जाने की खबर है,जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहेे हैं। सीरिया की मानवाधिकार संस्था ने इस बात की जनाकारी दी।

स्थानीय मीडिया की मानें तो 53 लोग तीन बम धमाकों में मारे गए। इनमें से दो आत्मघाती हमलावार बताए जा रहेे हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हमला तारतुस के तटीय क्षेत्र मेडिटरनियन में हुआ है।

हमले में अन्य 48 लोगों की चार धमाकों में मौत हो गई। जबलेह में हुए इन धमाकों में चार आत्मघाती हमलावर थे। अब्देल रहमान ने कहा कि दोनों ही शहरों में धमका बहुत ही खतरनाक था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक तीन आतंकी धमाके तारतुस के बस स्टेशन में किये गए। जबकि जबलेह में एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया।  Read more www.jagran.com

Tuesday, 17 May 2016

भारत के इस कदम से तिलमिलाया पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

 भारत का गलत नक्शा पेश करने के खिलाफ प्रस्तावित बिल से पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाक ने इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से दखल देने की गुहार लगाई है। पाक ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की अपील की है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए भारत के भू-स्थानिक सूचना नियमन विधेयक 2016 के मसौदे के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत कर भारत के अंदरूनी मामलों में दखल दी है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने भू-स्थानिक सूचना नियमन विधेयक 2016 के मसौदे को तैयार करके सुझाव आदि के लिए सरकारी वेबसाइट पर डाला है। इस बिल के जरिये यह प्रावधान किया जा रहा है किसी भी देश की कोई भी एजेंसी, संस्था, प्रकाशक या व्यक्ति भारत के नक्शे को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके तहत नक्शा ग़लत दिखाने पर 100 करोड़ तक जुर्माना और 7 साल की जेल का प्रावधान है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत अपने इस विधेयक के माध्यम से कश्मीर को अपने नक्शे में शामिल करना चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है की वह भारत के इस विधेयक के खिलाफ आदेश पारित करे। पाकिस्तान ने कहा कि जब तक कश्मीर मसले का हल नहीं हो जाता तब तक भारत की ऐसी कोशिश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।   

उसने संयुक्त राष्ट्र से मांग की है कि जल्द से जल्द जनमत संग्रह के जरिये मामले का हल निकालने के लिए भारत पर दबाव डालाा जाए।  Read more www.jagran.com/

पठानकोट हमलाः मसूद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी

पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के मामले में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर इंटरपोल ने हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

इस मामले में इंटरपोल ने मसूद अजहर के समेत कुल तीन के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। आतंकी मसूद अजहर के भाई रऊफ और मुख्य हैंडलर काशिफ जॉन के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।

 पाकिस्तान जाने को तैयार एनआइए

वहीं पठानकोट हमले की जांच के लिए एनआइए की टीम पाकिस्तान जाने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए लिखित अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने बीते दिनों संकेत दिया था कि एनआइए की टीम के दौरे संबंधी भारत की अपील पर विचार कर सकता है।  Read more  www.jagran.com/