Showing posts with label bomb blast. Show all posts
Showing posts with label bomb blast. Show all posts

Monday, 23 May 2016

सीरिया के दो शहरों में सीरियल ब्लास्ट, 101 की मौत, कई घायल

सीरिया के दो शहरोंं में सीरियल बम धमाके हुए हैं। इन धमाकों में 101 लोगों के मारे जाने की खबर है,जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहेे हैं। सीरिया की मानवाधिकार संस्था ने इस बात की जनाकारी दी।

स्थानीय मीडिया की मानें तो 53 लोग तीन बम धमाकों में मारे गए। इनमें से दो आत्मघाती हमलावार बताए जा रहेे हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हमला तारतुस के तटीय क्षेत्र मेडिटरनियन में हुआ है।

हमले में अन्य 48 लोगों की चार धमाकों में मौत हो गई। जबलेह में हुए इन धमाकों में चार आत्मघाती हमलावर थे। अब्देल रहमान ने कहा कि दोनों ही शहरों में धमका बहुत ही खतरनाक था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक तीन आतंकी धमाके तारतुस के बस स्टेशन में किये गए। जबकि जबलेह में एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया।  Read more www.jagran.com

Tuesday, 19 April 2016

काबुल में सुरक्षा एजेंसी के पास धमाका, 24 की मौत; 327 घायल

अफगानिस्तान के शहर काबुल में अाज सुबह सुरक्षा एजेंसी के पास एक जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। अफगानिस्तान मीडिया के मुताबिक इस हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 327 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है आत्मघाती हमलावर ने कार समेत खुद को बम से उड़ा लिया। इस दौरान हमलावर और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी भी हुई। अफगानिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्री सिदिक सिद्दिकी ने बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

अफनानिस्तान पुलिस के मुताबिक तालिबान ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। शुरूआती जांच के बाद ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ये एक आत्मघाती हमला था।

बताया जा रहा है कि जिस जगह ये हमला हुआ वो सेना का कंपाउंड था और वहां अफगानिस्तान का इंटेलिजेंस की मुख्य बिल्डिंग है । हालांकि ये हमला किसे निशाना बनाने के लिए किया गया ये अभी तक साफ नहीं है

धमाके की जगह पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है और किसी भी दूसरे संभावित आतंकी घटना को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। Read more http://www.jagran.com/

Friday, 23 January 2015

बिहार: आरा कोर्ट परिसर में बम विस्फोट, दो मरे

आरा सिविल कोर्ट परिसर शुक्रवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे शक्तिशाली बम विस्फोट से थर्रा उठा। धमाके में दो लोगों की मौत हुई है। बम एक महिला के पास था। आशंका जताई जा रही है कि कैदी को छुड़ाने के लिए विस्फोट कराया गया। हालांकि बम फटने से उस महिला की भी मौत हो गई। घटना में एक पुलिस कांस्टेबल मारा गया। इस बीच, विस्फोट से मची अफरातफरी में दो कैदी भाग गए। विस्फोट के बाद पटना के एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

बम छिपाकर बैठी थी महिला
एडीजी मुख्यालय गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि कोर्ट परिसर में एक महिला थैले में बम छिपाकर बैठी थी। उसी वक्त कैदियों को लेकर गाड़ी वहां पहुंची। इसी बीच महिला के थैले में रखा बम फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला कोई मानव बम नहीं थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पटना से अतिरिक्त पुलिस बल आरा भेजा गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की भी घटना पर नजर है। प्रारंभिक सूचना के आधार पर
पुलिस मुख्यालय ने आतंकी घटना से इन्कार किया है। पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने भी एक जवान व एक महिला की मौत की पुष्टि की है।

धमाका हुआ, फिर लाश दिखी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह साढ़े ग्यारह बजे कोर्ट में काफी भीड़ थी। सामान्य कामकाज शुरू हुआ था। तभी परिसर धमाके से दहल गया। चारों ओर धुआं फैला था। घटनास्थल पर ही बम रखने वाली महिला की मौत हो गई। एक पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार घायल पड़े थे। थोड़ी देर में इलाज की कोशिश के दौरान उनकी मौत हो गई। बम शक्तिशाली था। महिला के पास भीड़ नहीं थी। पुलिस के अनुसार चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है, जबकि स्थानीय लोगों ने कहा कि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। पटना से भी अतिरिक्त फोर्स भेजा गया।