Showing posts with label development. Show all posts
Showing posts with label development. Show all posts

Tuesday, 19 April 2016

'इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत के पिलर पर आगे बढ़ेगा जम्मू-कश्मीर'

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू के कटरा में एक रैली में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते करते हुए कहा, 'मुफ्ती साहेब के दिल में हमेशा ये बात रहती थी कि जम्मू और श्रीनगर के बीच में कभी-कभी जो दूरी महसूस होती है उसे मिटाना है।' पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढ़ाचे के विकास को लेकर साथ कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब भी महबूबा जी मुझसे मुलाकात करती हैं तो वो हमेशा जम्मू-कश्मीर के विकास पर बात करती है। जहां इस तरह के विचार हों तो वहां विकास होना तय है।

जीवन में खेल है तो अस्पताल से दूरी संभव

कटरा में स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में खेल है तो अस्पताल से दूरी रखना संभव है। पीएम ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि यह खेल भावना को भी आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि हम फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन कर रहे हैं और यह हम सभी के लिए खेलों का जश्न मनाने वाला एक एक अवसर है।

योग दिवस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा 'भारत ने दुनिया में योग पहुंचाया, अब तो यूनाइटेड नेशन भी 21 जून को योगा दिवस मनाता है।' पीएम ने कहा कि अतंर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में गंदगी के कारण गरीब परिवार का औसतन 7000 रुपये दवाई के पीछे खर्च हो जाता है, स्वच्छ रहने से बीमारियों से बचा जा सकता है।

सभी समस्याओं का एक मात्र उपाय विकास और केवल विकास

राज्य के मौसम का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यहां का मौसम ऐसा है कि अगर कहीं दूसरी जगह पर किसी को ठीक होने में पंद्रह दिन लगते हैं तो यहां पर वह केवल पांच दिन में ही ठीक हो सकता है। पीएम ने कहा कि हमारी सभी समस्याओं का एक मात्र उपाय विकास और केवल विकास है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'अटल जी कहा करते थे हमें इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत के पिलर पर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाई पे ले जाना है और हमने बाजपेयी जी के सपने के अंदर सबका साथ सबका विकास का रंग भर दिया है।' Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 17 March 2016

दिल्ली के अफसरों का CBI पर गंभीर आरोप- 'हमें काम नहीं करने दे रहेे'


दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार को सूचित किया है कि सीबीआइ योजनाओं पर काम नहीं करने दे रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। सीबीआइ काम नहीं करने के मौखिक आदेश जारी कर रही है। अधिकारी ऊहापोह की स्थिति में हैं।

इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि CBI दिल्ली सरकार के अफ़सरों को फ़ोन पे निर्देश दे रही है कि कौन सा ठेका किस कंपनी को दिया जाए और किसे ना दिया जाए?

केजरीवाल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सरकार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है।

केजरीवाल ने लिखा है कि सीबीआइ दिल्ली सरकार के अफसरों से अब भी पूछताछ कर रही है। केजरीवाल ने कहा है कि अधिकारियों ने इस बाबत खुलासे किए हैं कि उनसे पूछा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल अपॉइंटमेंट कैसे मिलता है?

केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मेरे बारे में जानकारी चाहते हैं। इसमें टीम गठित करने की क्या जरूरत है। मैं खुद आऊंगा और सारे सवालों के जवाब दूंगा। मेरे पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है।

वहीं, अधिकारी कह रहे है कि यदि यही हालात रहे तो दिल्ली का विकास भी प्रभावित हो सकता है। अधिकारी सीबीआइ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बारे में अपनी राय दे चुके हैं।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सीबीआइ के व्यवहार से ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के विकास को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ताजा मामला अस्पतालों में पूरी दवाएं उपलब्ध कराने वाली स्वास्थ्य विभाग की योजना के लिए एप तैयार करने का है।

एप बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी कंपनी इंटेलीजेंस कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आइसीएसआइएल) की मदद ली है। इस कंपनी में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के तहत दिल्ली स्टेट इंडस्टियल एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएसआइआइडीसी) का शेयर है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सरकारी हिस्सेदारी होने के कारण इस कंपनी की मदद ली गई। गत दिनों सीबीआइ ने उन्हें तलब कर आइसीएसआइएल से काम नहीं कराने का मौखिक आदेश जारी किया।

उन्होंने कहा कि यदि कंपनी अयोग्य है तो लिखित में दे दें तो वह इस कंपनी से काम नहीं कराएंगे। सीबीआइ ने लिखित में नहीं दिया, उल्टा धमकाया कि राजेंद्र कुमार जल्दी ही जेल जाने वाले हैं और तुम भी जाओगे।

उनसे कहा गया कि कई अधिकारी बात मान चुके हैं और तुम भी सोच-समझ लो, नहीं तो तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा। तुम्हें अपने परिवार की चिंता नहीं है। सीबीआइ निरीक्षक उन्हें अपने सीनियर के पास ले गया। वह भी कैडर में उनसे जूनियर था।