Showing posts with label 26 January. Show all posts
Showing posts with label 26 January. Show all posts

Friday, 9 January 2015

भारत दौरे में खुली हवा में सांस नहीं ले सकेंगे ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी दिल्ली की यात्रा के दौरान फेफड़ों पर बुरा असर पड़ने के डर की वजह से खुले वातावरण में रहने से बचेंगे। कुछ समय पहले अमेरिकी दूतावास ने दिल्ली की हवा में प्रदूषषण पर एक रिपोर्ट तैयार की थी।

इसमें बताया गया था कि यहां की हवा से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है इसीलिए ओबामा दिल्ली में खुले वातावरण में नहीं रहेंगे। बराक ओबामा इस बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों के अनुसार परेड देखने के लिए वे करीब 2 घंटे लगातार बुलेटप्रूफ केबिन में बैठेंगे। इससे उनकी सुरक्षा भी ठीक रहेगी और वह प्रदूषषण से भी बचेंगे।

हालांकि अमेरिकी दूतावास से इस बात की पुष्टि नहीं की है। वैसे सूत्र यह भी बताते हैं कि दो घंटे के इस लंबे कार्यक्रम से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को आपत्ति है। ओबामा का प्रोटोकॉल उन्हें 20 मिनट ही एक जगह बैठने देता है।