Showing posts with label Police. Show all posts
Showing posts with label Police. Show all posts

Wednesday, 1 June 2016

रुड़की में बवाल, चौकी पर पथराव, भाजपा नेता के वाहन जलाए, लाठीचार्ज, फायरिंग

लंढौरा कस्बे में एक दुकान को खाली कराने के लिए दुकान स्वामी ने सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान धर्मिक ग्रंथ भी सड़क पर फेंकी गई तो लोगों ने जमकर बवाल मचा दिया। गुस्साई भीड़ ने लंढौरा पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। यही नहीं कांग्रेस के बागी विधायक एवं भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के रंगमहल में जाकर एक कार व दो पहिया वाहनों और साइकिलों को आग के हवाले कर दिया।

रंगमहल में खड़े वाहनों को जब आग के हवाले किया तो रंगमहल में कोई भी मौजूद नहीं था। जब वाहनों में आग लगाई गई तब पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पथराव के दौरान एसएसपी और डीएम ने चौकी में घुसकर जान बचाई। पत्थरबाजी में एसएसपी राजीव स्वरूप सहित आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ का काबू करने के लिए हवाई फायर भी किए। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 3 February 2015

पल्लू क्‍या सरका, पति ने सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया

उत्तरप्रदेश के मऊ जनपद के रानीपुर इलाके में एक महिला को उसके पति द्वारा ही सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। इस महिला का कसूर केवल इतना था कि घर में खाना बनाते समय उसके सिर से पल्लू सरक गया। इस छोटी सी बात से उसका पति इतना भड़क गया कि उसने ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली। पुलिस ने मामले के आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुन्ना चौहान की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई थी। पत्नी की खूबसूरती के कारण मुन्ना उस पर शक करने लगा
था और इस कारण उसने अपनी बीवी पर कई तरह की बंदिशे लगा रखीं थीं। रविवार देर शाम मुन्ना जब काम से वापस लौटा तो उसकी पत्नी खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान उसकी पत्नी के सिर से पल्लू सरक गया और यह देखकर ही मुन्ना भड़क गया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

पिटाई से जब मुन्ना का मन नहीं भरा तो उसने ब्लेड से उसके बाल काट डाले। इसके बाद उसे घसीटते हुए पूरे गांव में भी घुमाया। इस दौरान उसकी पत्नी रोती रही और रहम की भीख मांगती रही। उसने अपने पति से इस छोटी सी भूल के लिए माफी भी मांगी, लेकिन मुन्ना का दिल नहीं पसीजा।


दिलचस्प बात यह है कि इस घटना के दौरान गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। किसी शख्स ने भी महिला की मदद नहीं की। सोमवार को इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।

इससे पहले स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इस मामले में अभी तक महिला की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि पीड़ित महिला की तरफ से कोई तहरीर दी जाएगी तो आरोपी पति के इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Wednesday, 14 January 2015

मुठभेड़ में लश्‍कर का एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में बुधवार की सुबह तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में अब तक लश्कर का एक आतंकी मारा गया। अन्य आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि बीती रात लश्कर कमांडर हुजेफा कथित तौर पर अपने एक साथी के साथ सोफी हमाम छनखान मोहल्ले में अपने एक संपर्क सूत्र के घर आया था। इसी बीच सुरक्षाबलों को पता चल गया और उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

सुबह तड़के जवानों ने जब तलाशी अभियान शुरू किया तो एक मकान में छिपे आतंकी ने फायरिंग कर दी जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। हालांकि इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी को आत्मसमर्पण करने को भी कहा। लेकिन आतंकियों ने फायरिंग जारी रखी। जवानों ने भी जवाब में गोली चलाते हुए आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

आतंकी ठिकाना बने मकान के साथ सटे अन्य मकानों से सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है ताकि किसी तरह की नागरिक क्षति से बचा जा सके।
 

Wednesday, 31 December 2014

दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे पूर्वोत्‍तर के 160 सिपाही

दिल्ली पुलिस के बेड़े में पूर्वोत्तर के लोगों का प्रतिनिधित्व काफी कम है। जिससे पूर्वोत्तर के लोगों की समस्याओं से निपटने में दिल्ली पुलिस को काफी परेशानी होती है। अगर दिल्ली पुलिस के बेड़े में पूर्वोत्तर के लोगों की संख्या अधिक हो जाएगी, तब उन लोगों से संबंधित समस्याओं को आसानी से निपटा जा सकता है।

इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के सुझाव पर गृह मंत्रलय ने दिल्ली पुलिस के बेड़े में पूर्वोत्तर के लोगों को भर्ती की योजना तैयार की है। योजना के तहत केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार सुबह आइटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंच कर डीओ (अर्ध सरकारी पत्र) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी, विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था दीपक मिश्र, विशेष आयुक्त एडमिन विमला मेहरा, विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच ताज हसन, विशेष आयुक्त स्पेशल सेल एसएन श्रीवास्तव, विशेष आयुक्त यातायात मुक्तेश चंद्रा आदि सभी विशेष आयुक्त मौजूद थे।

मुख्यालय आते ही पुलिस आयुक्त ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद डीओ पर हस्ताक्षर के बाद मीडिया से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि दिल्ली पुलिस में पूर्वोत्तर के लोगों की भागीदारी बढ़ने से वहां के लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस के कार्य की प्रशंसा की। दिल्ली पुलिस के बेड़े में वर्तमान में 39 पुलिसकर्मी ही पूर्वोत्तर राज्यों के हैं। वहां जाकर लोगों को भर्ती करने में दिल्ली पुलिस को बहुत दिक्कत होती थी। पूर्वोत्तर के सात राज्यों में, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम आदि हैं। किसी एक राज्य में जाकर भर्ती करने पर दूसरे राज्य वाले आरोप लगाते थे कि दिल्ली पुलिस उनके राज्य में आकर भर्ती नहीं कर रहे हैं।

Source: Hindi News and Newspaper

Monday, 6 January 2014

Son in law murders his mother in law only for 10000

जागरण संवाददाता, बरेली । महज दस हजार रुपये के लिए दामाद दरिंदा बन बैठा। मांग पूरी न होने पर घर में घुसकर अपनी सास, ससुर और साले पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, हमले के दौरान तीनों घायलों ने भी हिम्मत नहीं हारी और आरोपी दामाद को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची बिथरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बिथरी निवासी जाफर खां जंक्शन पर टेक्नीशियन हैं। रविवार रात वह, उनकी पत्नी मलिना बेगम तथा बेटा साजिद अली खान सो रहे थे। इसी बीच अचानक धारदार हथियारों से लैस तीन नकाबपोश युवक छत के रास्ते घर में घुस आए। सभी पर हमला कर दिया, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भागने लगे। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक नकाबपोश को पकड़ लिया। जबकि अन्य हमलावर भागने में सफल रहे। जब जाफर ने हमलावर का नकाब उतारा तो वह सन्न रह गए। हमला करने वाला शख्स उनका दामाद गजरौला निवासी लियाकत था। इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने लियाकत को हिरासत में ले लिया। लियाकत ने बड़ी ही बेरहमी से हमला किया था। उसने सास का कान काट डाला, वहीं धारदार हथियार से हमला करके साले का मुंह तोड़ डाला। जबकि उसने ससुर की अंगुलियों पर हमला किया। 

15 दिन पहले मांगे 10 हजार:
घायलों ने बताया कि 15 दिन पहले ही दामाद लियाकत ने 10 हजार रुपये मांगे थे। दुकान में निर्माण कार्य चलने के कारण वह लियाकत की मांग पूरी नहीं कर सके, जिसके कारण ही वह गुस्से में था। 

अक्सर करते हैं मांग पूरी :
जाफर ने बताया कि उन्होंने करीब 15 साल पहले अपनी बेटी की शादी लियाकत से की थी। शादी के बाद से ही लियाकत रुपयों की मांग करता था। कभी वह पांच हजार रुपये मांगता था, तो कभी दस हजार। हमेशा वे लोग उसकी मांग पूरी कर देते थे लेकिन इस बार समस्या होने के कारण मजबूर रहे। जाफर की मानें तो दामाद उसकी बेटी के साथ भी मारपीट करता है।

Wednesday, 6 November 2013

20 Year Old Girl Gangraped in Delhi

girl

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
युवती ने इस संबंध में बुधवार को साकेत थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती ने बयान में बताया कि वो अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए 30 अक्टूबर को निकली थी। उसका दोस्त उसे किसी अंजान जगह पर ले गया और अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे बुधवार को साकेत मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़िता थाने मे शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source- News in Hindi