Showing posts with label Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan. Show all posts

Wednesday, 1 January 2014

AAP effect, Vasundhara Raje follow Simplicity

जयपुर [जासं]। दिल्ली में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी का भय राजनीतिक दलों को सताने लगा है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दलों के नेता स्वयं को 'कॉमनमैन' दिखाने में जुट गए हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस लिहाज से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब वह सरकारी विमान के बजाय साधारण रूटीन फ्लाइट से यात्रा करेंगी। उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या आधी करने के साथ ही काफिले में गाड़ियों की संख्या भी कम कर दी है। आम आदमी की तरह वसुंधरा भी सड़क पर लालबत्ती पर रुकेंगी। इसके अलावा उन्होंने जनता की सुलभता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने के बजाय अपने पुराने बंगले में ही रहने का निर्णय किया है। 

मुख्यमंत्री ने अब प्रतिदिन जन सुनवाई करने का भी फैसला लिया है। आने वाली शिकायतों के निस्तारण की अवधि भी तय की गई है। अब तक सभी मुख्यमंत्री सप्ताह में केवल एक दिन जन सुनवाई करते थे। मंत्रियों को भी सुबह एक घंटा अपने आवास पर लोगों की शिकायतें सुनने के लिए कहा गया है। वसुंधरा के इस फैसले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लिए गए निर्णयों से जोड़कर देखा जा रहा है। केजरीवाल ने इसी तरह के निर्णय किए, जिनका आम जनता में काफी असर हुआ। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

Read more : News In Hindi

Monday, 2 December 2013

Payal rohtagi will soon get marry with wrestler sangram singh

Big boss
मुंबई। बिग बॉस के घर में बनते रिश्ते बाहर निकलते ही जहां खत्म हो जाते हैं, वहीं कुछ रिश्ते बिग बॉस खत्म होने के बाद और गहरे हो जाते हैं। जी हां ऐसा ही कुछ हो रहा है बिग बॉस के प्रतियोगी पहलवान संग्राम सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड पायल रोहतगी के साथ। पायल संग्राम को बहुत मिस कर रहीं हैं, और उनके बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।
पायल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे संग्राम केवल उनके ब्यॉयफ्रेंड ही नहीं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। दो सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों एक दूसरे से अलग हुए हैं। आपको बता दें कि दोनों पिछले दो सालों से लिव इन में रह रहे हैं। पायल ने उम्मीद जताई है कि संग्राम के बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक स्पेशल टास्क के दौरान पायल को बिग बॉस के घर जाने का मौका मिला। हालांकि दोनों के बीच कोई खास बातचीत नहीं हो पाई, लेकिन पायल इसके लिए प्रोडक्शन हाउस की शुक्रगुजार हैं। 'मुझे खुशी है कि घर में जाकर मुझे संग्राम से मिलने का मौका दिया गया।' पायल बिग बॉस सीजन दो की प्रतियोगी रह चुकी हैं

Sunday, 17 November 2013

Delhi is a City of Migrants, Rahul Gandhi Says

delhi assembly election
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में रविवार को आयोजित दूसरी चुनावी रैली भी फीकी रही। दक्षिणपुरी की रैली में बमुश्किल मैदान में लगी कुर्सियां भर पाई। इतना ही नहीं, उनसे पहले रैली को जब मुख्यमंत्री शीला दीक्षित संबोधित कर रहीं थीं तो कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। ऐसे में उन्हें कहना पड़ा कि 'आप लोग कम से कम राहुल जी की आवाज तो सुनते जाइए।' कुछ दिनों पहले मंगोलपुरी में हुई रैली भी अपना असर छोड़ने में नाकामयाब रही थी।
महज साढ़े छह मिनट के अपने संबोधन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का एक बार भी नाम नहीं लिया और न ही विपक्ष पर कोई धारदार हमला बोला। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि भाजपा के लोग बातें बड़ी-बड़ी करते हैं, भाषण खूब देते हैं लेकिन उनके रिकार्ड के बारे में सभी जानते हैं। दिल्ली को प्रवासियों का शहर बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका खुद का परिवार कश्मीर से आकर पहले उत्तर प्रदेश में बसा और फिर दिल्ली आया। एक बार फिर शीला दीक्षित की तारीफ करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में हुए विकास को विपक्ष भी स्वीकार करता है। उत्तर प्रदेश के लोग महाराष्ट्र जाते हैं तो शिवसेना उन्हें भगाने का काम करती है लेकिन दिल्ली में शीला दीक्षित ने बेहतर सरकार चलाई है। रैली खत्म होने पर आसपास के इलाकों में रहने वाले विभिन्न लोगों से राय पूछे जाने पर उन्होंने यह तो कहा कि वे पारंपरिक रूप से कांग्रेस के समर्थक हैं लेकिन रोजमर्रा की चीजों की लगातार बढ़ती कीमतों ने उनका बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में समझा जा रहा है कि कांग्रेस के विकास के नारे पर महंगाई की हकीकत भारी पड़ रही है।

Source- Hindi News

Friday, 15 November 2013

After Tea-Seller Jibe, Modi Accuses UPA of Selling the Nation

Narendra modi
रायगढ़, नई दुनिया संवाददाता। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने चाय बेचने का काम किया है-देश बेचने का काम नहीं किया। गरीब होना गुनाह नहीं है। कमल पर जितना ज्यादा कीचड़ उछालोगे-कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा। कमल का काम है कीचड़ में खिलना। मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के सिलसिले में आयोजित सभा में विरोधियों के हमलों पर बोल रहे थे। हाल ही में सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने मोदी को चाय बेचने वाला ठहराकर उनकी सोच पर सवाल उठाया था। मोदी ने कोरबा और बिलासपुर में भी सभाएं संबोधित कीं।

इस सिलसिले में नरेंद्र मोदी ने जनता से सवाल किया, क्या देश बेचने वालों को सरकार चलानी चाहिए ? जाहिर है उनके निशाने पर कांग्रेस और विरोधी दल थे। कहा, छत्तीसगढ़ में रमन व कमल की आंधी चल रही है। इसमें कांग्रेस का बचना मुश्किल है। दिल्ली में बैठे कांग्रेस के नेता टीवी के सामने बैठकर मोदी की निगरानी कर रहे हैं। देख रहे हैं- मोदी कहां गया, क्या कर रहा, क्या कह रहा है, इसी में अपना दिन निकाल रहे हैं। फिर कहे गए एक-एक शब्द की बखिया उधेड़ रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि जनता के दिलों में जो कमल खिला है-अब उसे कोई मुरझा नहीं सकता।

मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के जमाने में छत्तीसगढ़ को अकालग्रस्त माना जाता था। उस जमाने में कांग्रेस का ही राज हुआ करता था और आज जो पूरे देश में घूम रहे हैं उनका अधिपत्य हुआ करता था। अब छत्तीसगढ़ विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार अपना ही नहीं बल्कि अगल-बगल के तीन राज्यों का भी पेट भर रही है। कृषि के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय काम किया है- केंद्र सरकार ने उसे अवार्ड भी दिया है। इस विकास को अनवरत जारी रखने के लिए रमन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

कांग्रेस को कुर्सी की चिंता
मोदी ने कहा, कांग्रेस को न तो देश की चिंता है और न ही गांव -गरीब की, उसे तो बस कुर्सी की चिंता सता रही है। कांग्रेस भ्रम में न रहे, अब देश की जनता उसे पहचान गई है। अब उसे सबक सिखाने का समय आ गया है। शहजादे घूम-घूम कर पुरानी व्यवस्था बदलने की बात करते हैं, लेकिन क्या उन्हें पता नहीं कि ये व्यवस्था उनके ही अपनों के द्वारा बिगाड़ी गई है।

'पशुपति से तिरुपति तक नक्सलवाद फैल गया है इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा।' 

 Source- Hindi News

Asaram Bapu Ashram Murder Case: Former Caretaker Blame to News Channel

Asaram Bapu ashram murder case
जम्मू, जागरण संवाददाता। कथावाचक आसाराम के भगवती नगर स्थित आश्रम में तीन बच्चों के कंकाल दफन होने का खुलासा करने वाले विनोद गुप्ता उर्फ भोलानंद ने पुलिस की पूछताछ में यू-टर्न लेते हुए कहा कि उसे कंकाल दफन होने की कोई जानकारी नहीं है। भोलानंद ने आरोप लगाया कि एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के संपादक तथा रिपोर्टर ने उसे उकसाकर टीवी कार्यक्रम के दौरान बच्चे दफन होने का बयान देने के लिए कहा था।

पुलिस का कहना है कि भोलानंद लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने का काम कर रहा है। भोलानंद की रिमांड शनिवार को समाप्त हो रही है, जिसके बाद पुलिस उसे फिर से कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस ने भोलानंद को आश्रम के उस हिस्से में चलने को कहा, जहां कंकाल दफन होने की बात उसने कही थी। जबाब में भोलानंद ने कंकाल दफन होने की बात को कोरी अफवाह बताकर आश्रम में जाने से इन्कार कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भोलानंद ने पूछताछ में कहा कि उसे एक न्यूज चैनल के संपादक व रिपोर्टर ने मशहूर होने का झांसा देकर एक डायरी लिखकर दी थी, जिसमें उन्होंने आश्रम में बच्चों के कंकाल दफन होने की बात टीवी कार्यक्रम के दौरान कहने को कहा था। भोलानंद का कहना है कि तैश में आकर उसने कंकाल दफन होने की बात बोल दी। उन्होंने कहा कि भोलानंद कई बार बयान बदल चुका है। इसलिए उसपर जल्दी यकीन नहीं किया जा सकता। भोलानंद न्यूज चैनल के संपादक के विरुद्ध भी कोई सुबूत पेश नहीं कर पाया है। इस बीच, एसएसपी जम्मू अतुल गोयल का कहना है भोलानंद से पूछताछ जारी है, लेकिन उसने कोई अहम खुलासा नहीं किया है।
गौरतलब है कि मामला सामने आने के बाद अदालत में दायर की गई एक याचिका पर कोर्ट ने पुलिस को जांच कर मामले की सच्चाई का पता लगाने के निर्देश दिए थे।

Source- Hindi News

Tuesday, 12 November 2013

Travel on Train Roof: Candidate not Eligible for Rpsc Job

travel on train roof
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ट्रेन की छत पर बैठकर या पायदान पर लटक कर सफर करने वाले परीक्षार्थियों को अब नौकरी की दौड़ से बाहर होना पड़ सकता है। राज्य लोक सेवा आयोग ने युवाओं को हादसों से बचाने के लिए यह निर्णय लागू कर दिया है।

आयोग ने प्रवेश पत्रों पर चेतावनी के रूप में लिखना शुरू कर दिया है कि 'ट्रेन की छत एवं पायदान पर यात्रा करना कानूनी अपराध है। ऐसा पाए जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकेगा।' यह चेतावनी राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती-2013 के तहत होने वाली प्रारंभिक चरण की परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्रों पर लिखी गई है। अन्य परीक्षाओं के प्रवेश पत्रों पर भी यही चेतावनी अंकित होगी। आयोग के सदस्य शिवपाल सिंह ने बताया कि व्यवस्था लागू करने का मकसद अभ्यर्थियों को जोखिम भरे सफर से बचाना है।

यदि किसी परीक्षार्थी को पुलिस फोर्स, जीआरपी या फिर रेलवे के अधिकृत स्टाफ द्वारा ट्रेन की छत पर बैठे पकड़ा जाता है तो आयोग संबंधित एजेंसी से जानकारी लेकर उसे परीक्षा से बाहर कर सकता है। जरूरत समझे जाने पर ऐसे परीक्षार्थियों को आयोग की सभी परीक्षाओं में बैठने से रोका जा सकता है। गौरतलब है कि ट्रेन की छत पर बैठने की वजह से राजस्थान में पिछले दिनों कई हादसे हो चुके हैं।

 Source- News in Hindi

Monday, 11 November 2013

Court Declares Asaram's Son Narayan Sai Proclaimed Absconder

Court declares
सूरत (गुजरात)। पुलिस के साथ लगातार लुकाछिपी का खेल खेल रहे आसाराम के बेटे नारायण साई को अदालत ने सोमवार को भगोड़ा घोषित कर दिया। अगर वह तीस दिन के अंदर हाजिर नहीं होता तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। सूरत पुलिस ने सुबह ही कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी थी।
दरअसल, सूरत पुलिस पिछले एक महीने से नारायण की तलाश में जुटी है, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। याचिका पर गौर करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएस गाधवी ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नारायण को भगोड़ा घोषित कर दिया। 

कोर्ट ने 30 दिन के भीतर साई को जांच अधिकारी या कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा है। यदि वह पेश नहीं होता है तो सीआरपीसी की धारा 83 के तहत उसकी निजी संपत्ति जब्त की जाएगी।

गौरतलब है कि कोर्ट ने 28 अक्टूबर को नारायण के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है। हाल ही में खबर आई थी कि वह अपना हुलिया बदलकर कहीं छुपा हुआ है। 

Source- News in Hindi