Showing posts with label Sunil Grover. Show all posts
Showing posts with label Sunil Grover. Show all posts

Sunday, 17 November 2013

Gutthi may start his own show

Comedy nights with kapil
मुंबई। गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बहुत जल्द ही गुत्थी अपने नए शो में नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा से अलग होकर सुनील अपना नया शो लॉन्च करने वाले हैं, जिसका नाम 'द गुत्थीज शो' रखा जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने नए शो की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन चर्चा कुछ ऐसी है कि गुत्थी विदेश में कपिल के साथ शो करने में व्यस्त हैं। हालांकि अब तक दोनों खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

भले ही कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा ने ट्वीट करके गुत्थी के शो से अलविदा कहने पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। कपिल ने साफ कहा था कि उनके और गुत्थी के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन अगर गुत्थी को शो में दिक्कतें महसूस हो रहीं हैं तो वे उन्हें जबरदस्ती शो में वापस आने के लिए नहीं कहेंगे,अगर गुत्थी वापस आते हैं तो उनका तहे दिल से स्वागत किया जाएगा।

गौरतलब है कि कई एपिसोड से गुत्थी शो में नजर आ रहीं हैं। माजरा कुछ ऐसा है कि शो की लोकप्रियता को देखते हुए गुत्थी ने चैनल और प्रोडक्शन टीम से ज्यादा पैकेज की मांग की थी, लेकिन टीम ने देने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद से गुत्थी शो में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन गुत्थी के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें काफी समय से ही शो में असहजता महसूस हो रही थी। भविष्य में परेशानी और न बढ़े इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कहना ज्यादा मुनासिब समझा।

Monday, 11 November 2013

Gutthi of Comedy Nights may Quit from the Show


comdey nights with kapil

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें तो जैसे कम ही नहीं हो रही हैं। पहले उनके सेट में आगजनी की घटना हुई और अब खबर है कि शो में कॉमेडी का रंग घोलने वाले सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी शो को अलविदा कहना चाहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि शो की लोकप्रियता को देखते हुए सुनील ने अपना पैकेज बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन चैनल और प्रोडक्शन हाउस दोनों सुनील की मांग मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में सुनील ने शूटिंग करने से इन्कार कर दिया है। खबर है कि इसकी वजह से शो की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

सब जानते हैं कि सुनील शो का एक अहम हिस्सा हैं। उनकी और पलक की वजह से शो में हंसी के ठहाके गूंजते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि पिछले हफ्ते भी सुनील शो में नहीं थे। कहा जा रहा था कि वे छुंिट्टयों में बाहर गए हुए हैं। लेकिन माजरा कुछ और ही है। हालांकि सुनील इस बारे में कुछ कहने के लिए मौजूद नहीं हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कपिल के सेट में आग लग गई थी। जिससे कपिल को जबरदस्त नुकसान हुआ था। इसके बाद नया सेट बनाया गया और अब उसी में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की शूटिंग हो रही है।