Showing posts with label Graham Reid. Show all posts
Showing posts with label Graham Reid. Show all posts

Monday, 6 January 2014

India is the most unprecdictable team in history leauge

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने कहा कि मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 10 जनवरी से 18 जनवरी तक होने वाले हॉकी व‌र्ल्ड लीग फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में किसी तरह का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि सभी आठों टीमें बहुत ही अच्छी हैं। इस टूर्नामेंट में हमें बहुत ही कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मेरे विचार से जर्मनी, बेल्जियम और नीदरलैंड पर ध्यान रखने की जरूरत है लेकिन भारतीय टीम के बारे में पूर्वानुमान लगाना कठिन है। भारतीय टीम किसी भी दिन किसी भी मजबूत टीम की रणनीति को बिगाड़ सकती है। हमें उनके खिलाफ खेलते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 

वहीं कप्तान मार्क नोवल्स ने कहा कि उनकी टीम भारत में खेलने को लेकर बहुत ही उत्साहित है, जबकि हमारे कई खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। लेकिन हम टूर्नामेंट में किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। बेल्जियम और नीदरलैंड के होने से हमारे ग्रुप में कड़ा मुकाबला होगा। लेकिन हम कड़ी और प्रतिस्पर्धी हॉकी खेलने के लिए तैयार है।