Showing posts with label Jesus. Show all posts
Showing posts with label Jesus. Show all posts

Thursday, 26 December 2013

Pope's Christmas message to the world peace and environmental protection





वेटिकन सिटी। रोमन कैथोलिक नेता के रूप में अपने पहले क्रिसमस संदेश में पोप फ्रांसिस ने बुधवार को दक्षिण सूडान और दुनिया के सभी युद्धों को खत्म करने के लिए बातचीत का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को व्यक्तिगत तौर पर शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

सेंट पीटर्स स्थित बसिलिका (महागिरिजाघर) के केंद्रीय बालकनी से हजारों की संख्या में जुटे जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पोप ने लोगों से मानव के अत्यधिक लालच से पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की। दुनिया में 1.2 अरब सदस्यों वाले चर्च के इस नेता का यह शहर और दुनिया के लिए शांति का संदेश था। पोप ने दक्षिण सूडान में सामाजिक सद्भाव का आह्वान किया।

माना जा रहा है कि नूएर और दिंका जनजातियों में बंटे इस देश में जारी संघर्ष में हजारों की जान जा चुकी है। उन्होंने सीरिया, नाइजीरिया, कांगो और इराक में संघर्ष समाप्त कराने के लिए भी बातचीत का आह्वान किया। ईसाई समुदाय के शीर्ष धर्म गुरु ने कहा कि सबसे अधिक बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार युद्ध के शिकार बनते हैं। पोप ने कहा, 'ईश्वर शांति हैं। हम सब उन्हें हर दिन अपने जीवन में, अपने परिवार में, अपने शहर, देश और पूरी दुनिया में हमें शांति लाने वाला बनने में मदद करने के लिए कहें।'

क्रिसमस के मौके पर वेटिकन में पूरी दुनिया से श्रद्धालु जुटे थे। अपने भाषण में फ्रांसिस ने ईश्वर से कहा, उन बहुत सारे बच्चों को देखें जा अपहृत हैं, घायल हैं और सशस्त्र संघर्ष में मारे गए हैं। उन सभी को देखें जिनका बचपन लूट लिया गया। मानव तस्करी को मानवता के खिलाफ अपराध करार देते हुए इसे खासतौर पर रोकने की अपील की।

चंडीगढ़ में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर 201 फीट (61 मीटर) लंबा केक काटा गया। इस दौरान सांता की ड्रेस पहने बच्चे व मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए। 

धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन-
हरिद्वार- धर्मनगरी और आसपास के देहात क्षेत्रों में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया। चर्चो में विशेष प्रार्थना की गई। इसके साथ प्रभु यीशु के आपसी भाईचारे का संदेश और जगत प्रेम के बारे में बताया। कई स्कूली बच्चों ने शहर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार भेंट किए।

क्रिसमस से एक दिन पूर्व ही शहर के कैथोलिग चर्च, आरपी चर्च एवं मैथोडिस्ट चर्च क्रिसमस डे के लिए सजकर तैयार हो गए थे। मंगलवार रात को बारह बजते ही ईसाई समुदाय में बधाई देने का दौर शुरू हो गया था। भेल स्थित मैथोडिस्ट चर्च में मि. आर रिचर्ड्स ने विशेष प्रार्थना कराई गई। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जांसन जेम्स ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर चर्च में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार और टॉफियां भेंट की। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ओपी चौहान, डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, त्रिपाल शर्मा, अंजू द्विवेदी, जे मुकंद, एम मल्हान, सार्जेट विल्सन, नोयल सिंह, सचिन, पंकज मल्हान, राजीव, विसेंट सैमसन, एंथोनी जेम्स आदि उपस्थित थे।

Read more : Top Hindi News

Thursday, 31 October 2013

Love Gave 15 Children Sadness

childrens love story

अलीगढ़। यह प्रेम कहानी जिनके लिए होगी, उनके लिए होगी। दर्दनाक पहलू तो यह है कि उनकी मोहब्बत 15 बच्चों के लिए सूली बन गई है। एक ऐसी कहानी, जो न कभी सुनी गई, न पढ़ी गई, न देखी गई। शादी के 20 साल बाद तीन सगी बहनें एक ही दिन अपने प्रेमियों के साथ भाग गईं। पीछे छोड़ गईं कुल 15 बच्चे। बिलखने के लिए..। कहानी में पुलिस की एंट्री भी हो चुकी है।
ये कहानी है, अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की। यहां के तीन भाइयों [दो सगे व एक चचेरे] की शादी 20 साल पहले कलकत्ता की तीन सगी बहनों से हुई थी। तीनों दुल्हनें हंसी-खुशी गांव आईं। सुखमय वैवाहिक जीवन शुरू हुआ। कुछ समय बाद किलकारियां भी गूंजने लगीं। इनमें से एक बहन के आठ, दूसरी से चार और तीसरी के तीन बच्चे हैं। इस दौरान न जाने क्या हुआ कि तीनों भाइयों की शादीशुदा जिदंगी व 15 बच्चों को किसी की नजर लग गई। तीनों बहनों के किसी और से प्रेम संबंध बन गए। शुरुआत गांव के ही एक युवक से हुई। उनके जरिये बाकी दोनों बहनों के प्रेमी पड़ोसी गांवों के बन गए।
बातचीत और चोरी-छुपे मुलाकात का सिलसिला भी चल पड़ा। इनमें से एक के पति को कुछ शक हुआ तो उसने पत्नी पर नजर रखनी शुरू कर दी। यह बात तीनों बहनों को मालूम चली तो उन्होंने पहले तो घर में ही खुलकर ऐतराज किया। बात प्रेमियों को भी बता दी। घर में उनके लिए कोई मुश्किल आती, इसके पहले ही उनके प्रेमियों ने घर से भागने का निर्णय ले लिया। 10 अक्टूबर को जब पूरा घर सोया हुआ था, तीनों बहनें भाग निकलीं।
तीनों बहनें किसी भी बच्चे को साथ नहीं ले गईं। सुबह जब मदरें की नींद खुली तो उनके होश फाख्ता हुए। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीनों युवतियों की तलाश शुरू हुई। अकराबाद पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पूरे इलाके में इसकी चर्चा है। पुलिस ने प्रकरण को सुना तो गंभीरता से, लेकिन पतियों को खुद तलाश करने की नसीहत के साथ टरका दिया। तीनों महिलाओं की तलाश के बाद भी जब कुछ हासिल न हुआ तो मंगलवार को महिलाओं के रिश्ते में जेठ ने धौरी निवासी मुन्नालाल व धनसारी निवासी सत्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ अकराबाद पहलवान सिंह यादव का कहना है कि लापता बहनों की तलाश कराई जा रही है।

Source- News in Hindi