Showing posts with label america. Show all posts
Showing posts with label america. Show all posts

Tuesday, 14 June 2016

अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया आईएस चीफ अबू बकर-अल बगदादी!

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका और उसकी गठबंधन सेना की तरफ से किए गए हवाई हमले में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के चीफ अबू बकर अल बगदादी की मौत हो गई है। इसको लेकर अलग-अलग मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स दी है। ईरान की मीडिया में बताया गया है कि उत्तरी सीरिया के रक्का में अमेरिका के नेतृत्व में चलाए जा रहे आंतकवादियों के खिलाफ अभियान में बगदादी को मार गिराया गया।

जबकि, अरबी न्यूज़ एजेंसी अल-अकम ने अपनी ख़बर में बताया है कि आईएसआईएस के खलीफा बगदादी को रमजान के पांचवें दिन रविवार मार गिराया गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक अमेरिका या किसी और देशों से कोई बयान इस बारे में नहीं आया है।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी एक इराकी टीवी ने दावा किया था कि बगदादी अमेरिकी हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके और इराकी के स्थानीय न्यूज़ चैनल ‘अल सुमारिया’ ने सोमवार को बताया था कि बगदारी इराक में सीरिया सीमा के पास संगठन के बने कमान मुख्यालयों के पास घायल हुआ। जिसमें बगदादी और इस्लामिक स्टेट समूह के अन्य नेता पिछले हफ्ते गुरूवार को गठबंधन की बमबारी में घायल हो गए। जिस जगह पर बगदादी के घायल होने की बात कही गई थी वो इराक और सीरिया के बीच सीमा के पास और निनवेह से करीब 65 किलोमीटर पश्चिम में हैं।

Tuesday, 12 April 2016

विशेषज्ञों ने माना जीका का कहर उम्मीद से ज्यादा, मांगी मदद

जीका वायरस के कहर से अमेरिका के पचास में से तीस राज्य जूझ रहे हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि जीका वायरस की महामारी को लेकर जो अंदेशा था उससे कहीं अधिक खतरा अमेरिका के सामने है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुतोरिको में हजारों की संख्या में जीका से प्रभावित मामले सामने आ रहे हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एलर्जी और इंफेक्शस डीजीज से जुड़े अमेरिकी विशेषज्ञों ने रिपब्लिकन बहुमत वाली कांग्रेस से तत्काल करीब 1.9 बिलियन डॉलर इमरजेंसी फंड को रिलीज करने की मांग की है। अंग्रेजी न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने फरवरी में जीका से लड़ने के लिए इमरजेंसी फंड को रिलीज करने की अपील की थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कांग्रेस से अनुमति नहीं मिलेगी तो उस हालात में इबोला से लड़ने के लिए संचित फंड से 589 मिलियन डॉलर को ट्रांसफर किया जाएगा।

ब्राजील से फैले जीका के कहर से लैटिन अमेरिका और कई कैरिबियाई मुल्क सामना कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में ब्राजील में ओलंपिक खेलों को देखते हुए जीका से निपटने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है। ब्राजील में पिछले हफ्ते जीका के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

गौरतलब है कि जीका वायरस का ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं और मासूम बच्चों पर होता है। जीका के असर से मासूम बच्चों के सिर का आकार सामान्य से छोटा होता है और वो एक तरह से अपंगता के शिकार हो जाते हैं। Read more http://www.jagran.com