Showing posts with label brisbane international tournament. Show all posts
Showing posts with label brisbane international tournament. Show all posts

Saturday, 4 January 2014

Serena beat sharapova to reach brisbane international tournment final


ब्रिस्बेन। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को रूसी सुंदरी मारिया शारापोवा को 6-2, 7-6 से सीधे सेटों में हराते हुए ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना ने इस जीत के साथ शारापोवा पर अपनी लगातार जीत का आंकड़ा 14 तक पहुंचा दिया। फाइनल में सेरेना का मुकाबला विश्व की नंबर दो खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका से होगा। बेलारूस की खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में सर्बिया की येलेना यांकोविक को 1-6, 6-3, 6-4 से मात दी।