Showing posts with label padam awards. Show all posts
Showing posts with label padam awards. Show all posts

Tuesday, 12 April 2016

जानिए पद्म पुरस्कारों से जुड़ी खास बातें

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। असाधरण कार्यों के लिए भारत सरकार भारतीय नागरिकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करती है। आइए जानते हैं कि पद्म पुरस्कार क्यों होते हैं खास

पद्म पुरस्कार तीन प्रकार के होते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पद्म पुरस्कार मुख्य तौर पर शासकीय सेवकों द्वारा प्रदत्त सेवा के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को दिए जाते हैं।

कौन करता है सिफारिश
पद्म पुरस्कारों की सिफारिश राज्य सरकार/संघ राज्य प्रशासन, केन्द्रीय मंत्रालय या विभागों के साथ साथ उत्कृष्ट संस्थानों से प्राप्त की जाती हैं। इसके बाद एक समिति इन नामों पर विचार करती है। पुरस्कार समिति जब एक बार सिफारिश कर देती है फिर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति इस पर अपना अनुमोदन देते हैं और इसके बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन सम्मानों की घोषणा की जाती है।


पद्म विभूषण

पद्म विभूषण पद्म पुरस्कारों में सर्वोच्च होता है। इस सम्मान में पुरस्कार स्वरूप 1-3/16 इंच का कांसे का एक बिल्ला मिलता है। इसके केंद्र में एक कमल का फूल होता है। इसमें सफेद रंग में फूल की पत्तियां होती हैं। इस फूल के ऊपर नीचे पद्म विभूषण लिखा होता है। वहीं इस बिल्ले के पिछले हिस्से में अशोक चिन्ह बना होता है।


पद्म भूषण

इस सम्मान में भी कांसे का बिल्ला दिया जाता है जो 1-3/16 इंच का होता है। इसमें भी बीच में कमल का फूल बना होता है जिसकी तीन पत्तियां इसे घेरे रहती हैं। इस फूल के ऊपर नीचे पद्मभूषण लिखा रहता है।


पद्म श्री
संस्कृत में पद्म का मतलब कमल होता है। इसमें भी एक कांसे का फूल दिया जाता है।