Wednesday, 8 January 2014

Ranveer loses his temper when media questioned about deepika

मुंबई। रणवीर सिंह को पता नहीं क्या हुआ है कि वे आजकल दीपिका से जुड़ी हर बात पर चिढ़ रहे हैं। जी हां हाल ही में जब उनसे दीपिका और उनके बीच बढ़ती नजदीकियों से जुड़े सवाल किए गए तो वे एकदम से नाराज हो गए और अपना आपा खो बैठे।

हुआ कुछ यूं कि वे और उनकी टीम उनकी अगली फिल्म 'गुंडे' के प्रमोशन के लिए पहुंचे और वहां उन पर दीपिका से जुड़े सवालों की बारिश होने लगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ये कार्यक्रम फिल्म के प्रमोशन के लिए रखा गया है। ये कोई पूछताछ का सेशन नहीं है। यही नहीं उन्होंने साफ कहा कि वे सिर्फ अपनी फिल्म, टीम और अपने काम से प्यार करते हैं, लेकिन इसके बाद भी जब सवाल नहीं रुके तो इन्होंने अपना आपा खो दिया और कहा कि फिल्म के प्रमोशन से जुड़े अगर कोई सवाल हो किए जाए, वरना उन्हें कोई मतलब नहीं है।
रणवीर ने कहा कि मीडिया को उनकी फिल्म गुंडे पर फोकस करना चाहिए। ये फिल्म 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज हो रही है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें अर्जुन कपूर भी हैं। इससे पहले जब दीपिका करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थी तो उन्होंने भी कुछ इसी तरह से जबाव दिया था। लगता है दोनों में कुछ गड़बड़ है। 

गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपना जन्मदिन रणवीर सिंह के साथ न्यूयॉर्क में मनाया।
(नई दुनिया)

No comments:

Post a Comment