Wednesday, 8 January 2014

Womens are playing many roles in film industry

मुंबई। पहले महिलाएं फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग या मेकअप करती ही नजर आती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल वे पर्दे के सामने या पर्दे के पीछे कई तरह की भूमिका निभाती नजर आती हैं। मनोरंजन की दुनिया में महिलाओं के बढ़ते कदम फिल्म इंडस्ट्री को एक नए आयाम पर ले जाएगा। ऐसा हमारा सोचना नहीं है, बल्कि महिलाओं की आइकॉन माधुरी दीक्षित का है।

माधुरी ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम को देखकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले औरत सिर्फ एक अभिनेत्री या मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी, लेकिन आज कोई कैमरामैन है, तो कोई लाइटमैन, कोई स्पॉट ब्यॉय का काम कर रही हैं, तो कोई एक्शन स्टंट करने में मदद करती हैं। अगर ऐसे ही उनकी भूमिका बढ़ती रही तो एक दिन फिल्म इंडस्ट्री नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी। ये जरूरी भी है। महिलाओं को हर क्षेत्र में हर काम में आगे आना चाहिए। 

गौरतलब है कि जल्द ही माधुरी की फिल्म डेढ़ इश्किया रिलीज होने वाली है। फिल्म में माधुरी दीक्षित नसीरुद्दीन शाह के साथ इश्क फरमाती दिखाई देंगी।

No comments:

Post a Comment