Showing posts with label Madhuri Dixit. Show all posts
Showing posts with label Madhuri Dixit. Show all posts

Tuesday, 17 June 2014

All not well between Maksim and 'Jhalak...' makers?

Madhuri Dixit with Maksim Chmerkovskiy on 'Jhalak Dikhhla Jaa'
Maksim Chmerkovskiy, the Ukrainian Latin Ballroom dance champion, choreographer, and instructor who has just joined as a judge on dance reality show, Jhalak Dikhhla Jaa, is apparently finding it difficult to cope with the show’s format.

Says a source, “Maksim has joined Remo D’Souza, Madhuri Dixit and Karan Johar as a judge but he has come on the show a little late because he had visa issues and thus couldn’t get to India in time. But now that he’s here, the star dancer is finding it very difficult to understand Hindi and this is creating a big problem for him.”

The source explains that Maksim, who is now in the news for apparently being Jennifer Lopez’s latest love interest, was told that the judges would give feedback and announce their verdict in English. “But since a lot of Hindi is spoken on the show, he is not able to follow all that’s happening. He is also upset about being mocked; he realises that jokes are being made at his expense,” says the source...


From mid-day News

Wednesday, 8 January 2014

Womens are playing many roles in film industry

मुंबई। पहले महिलाएं फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग या मेकअप करती ही नजर आती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल वे पर्दे के सामने या पर्दे के पीछे कई तरह की भूमिका निभाती नजर आती हैं। मनोरंजन की दुनिया में महिलाओं के बढ़ते कदम फिल्म इंडस्ट्री को एक नए आयाम पर ले जाएगा। ऐसा हमारा सोचना नहीं है, बल्कि महिलाओं की आइकॉन माधुरी दीक्षित का है।

माधुरी ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम को देखकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले औरत सिर्फ एक अभिनेत्री या मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी, लेकिन आज कोई कैमरामैन है, तो कोई लाइटमैन, कोई स्पॉट ब्यॉय का काम कर रही हैं, तो कोई एक्शन स्टंट करने में मदद करती हैं। अगर ऐसे ही उनकी भूमिका बढ़ती रही तो एक दिन फिल्म इंडस्ट्री नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी। ये जरूरी भी है। महिलाओं को हर क्षेत्र में हर काम में आगे आना चाहिए। 

गौरतलब है कि जल्द ही माधुरी की फिल्म डेढ़ इश्किया रिलीज होने वाली है। फिल्म में माधुरी दीक्षित नसीरुद्दीन शाह के साथ इश्क फरमाती दिखाई देंगी।

Saifai Mahotsav: Administration bans live coverage of Bollywood show

इटावा [जासं]। सैफई महोत्सव के पंडाल में नौटंकी के दौरान हुए बवाल और कुर्सियां तोड़े जाने की खबरों के बाद मीडिया से नाराज राज्य सरकार ने बुधवार को बॉलीवुड नाइट के लिए आए फिल्मी कलाकारों के कवरेज को हवाई पट्टी जाने से पत्रकारों को रोक दिया। इसे लेकर अफसरों और मीडियाकर्मियों में कहासुनी भी हुई। देर शाम जिलाधिकारी ने महोत्सव के पंडाल में पहले लाइव कवरेज फिर कैमरे पर ही प्रतिबंध लगा दिया। 


सैफई महोत्सव में भाग लेने आए सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह समेत दो दर्जन से अधिक फिल्मी कलाकारों की कवरेज के लिए हवाई पट्टी पर पहुंचे पत्रकारों को गेट पर ही रोक दिया गया। शाम को जब सैफई महोत्सव पंडाल में पत्रकार कवरेज के लिए पहुंचे तो कहा गया कि लाइव कवरेज नहीं होगा। सूचना विभाग जानकारी उपलब्ध करा देगा।

एक दिन में उतरे नौ प्लेन :
मुख्यमंत्री के गांव में वैसे तो सरकार एयरपोर्ट बनाने के लिए तेजी से काम कर रही लेकिन बुधवार को जो नजारा दिखाई दिया उससे ऐसा लगा जैसे एयरपोर्ट तैयार हो गया है। मुंबई से कलाकारों के आगमन पर एक-दो नहीं बल्कि नौ प्लेन एक दिन में उतरे। 

Tuesday, 7 January 2014

Womens are playing many roles in film industry

मुंबई। पहले महिलाएं फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग या मेकअप करती ही नजर आती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल वे पर्दे के सामने या पर्दे के पीछे कई तरह की भूमिका निभाती नजर आती हैं। मनोरंजन की दुनिया में महिलाओं के बढ़ते कदम फिल्म इंडस्ट्री को एक नए आयाम पर ले जाएगा। ऐसा हमारा सोचना नहीं है, बल्कि महिलाओं की आइकॉन माधुरी दीक्षित का है।

माधुरी ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम को देखकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले औरत सिर्फ एक अभिनेत्री या मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी, लेकिन आज कोई कैमरामैन है, तो कोई लाइटमैन, कोई स्पॉट ब्यॉय का काम कर रही हैं, तो कोई एक्शन स्टंट करने में मदद करती हैं। अगर ऐसे ही उनकी भूमिका बढ़ती रही तो एक दिन फिल्म इंडस्ट्री नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी। ये जरूरी भी है। महिलाओं को हर क्षेत्र में हर काम में आगे आना चाहिए। 

गौरतलब है कि जल्द ही माधुरी की फिल्म डेढ़ इश्किया रिलीज होने वाली है। फिल्म में माधुरी दीक्षित नसीरुद्दीन शाह के साथ इश्क फरमाती दिखाई देंगी।

Monday, 6 January 2014

Bollywood stars will perform in Mulayam's Parental home

मुंबई। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पैतृक गांव सैफई में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। खबर है कि बुधवार को सैफई महोत्सव के मद्देनजर यहां दबंग खान और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपना जलवा बिखेरेंगे। यही नहीं इनके अलावा कई और हस्तियां हैं जो यहां डांस परफॉरमेंस देंगी।

वार्षिक मेले सैफई महोत्सव के आयोजकों ने बताया कि शाम को सोहा अली खान और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी नजर स्टेज पर दिखेंगे। इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और आगरा जैसे क्षेत्रों के लोगों का प्रमुख आकर्षण बने इस कार्यक्रम में दर्जन भर छोटे-बड़े कलाकार भी परफॉर्म करेंगे।

गौरतलब है कि यह समारोह हर साल मुलायम सिंह यादव के भतीजे की याद में किया जाता है। इस समारोह में फिल्मी सितारे, राजनेता, कॉरपोरेटे घराने, मंत्री और अधिकारी भाग लेते हैं।

इस साल म्यूजिक कम्पोजर जोड़ी साजिद-वाजिद अपने गानों से माहौल खुशनुमा करने को तैयार हैं। फिल्मी कलाकारों और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की गई है। पिछले साल रितिक रोशन ने इस आयोजन में परफॉर्म किया था। (नई दुनिया)

Source: Bollywood News in Hindi

Saturday, 4 January 2014

Madhuri's security becomes xpensive,Dedh ishqiya can't have countrywide promotion

[आसिरा तरन्नुम], मुंबई। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही काफी समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर लीड एक्ट्रेस के तौर पर वापसी कर रही हैं, लेकिन उनके प्रति लोगों का क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि और बढ़ गया है। इसलिए वे जहां भी जाती हैं उनके फैंस की तादाद लाखों में होती है। ऐसे में फिल्म प्रमोशन के लिए, उन्हें जबरदस्त सुरक्षा मुहैया करानी पड़ती है। खबर है कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के निर्माता अभिषेक चौबे ने देशभर में फिल्म के प्रमोशन से परहेज करने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि फिल्म का बजट महज 17 से 20 करोड़ का है और प्रमोशन के दौरान माधुरी की सुरक्षा पर छह से सात लाख खर्च होंगे। माधुरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए टीम ने ये फैसला किया है कि फिल्म का प्रमोशन अगर हर शहर में किया जाएगा तो काफी खर्च आएगा इसलिए इस प्रमोशन को बस दिल्ली तक ही सीमित रखा जाएगा।

माधुरी की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। फिल्म में और भी कई स्टार्स हैं, लेकिन माधुरी को विशेष सुरक्षा मुहैया करानी पड़ती है। फिल्म का बजट ज्यादा नहीं है और ऐसे में सिर्फ माधुरी की सुरक्षा पर छह लाख रुपये खर्च करना टीम के लिए संभव नहीं है,इसलिए दिल्ली छोड़कर किसी और शहर में फिल्म की प्रचार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित फिल्म के प्रमोशन के लिए कई रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं,लेकिन शहरों में अब तक नहीं गईं हैं। छह जनवरी से फिल्म प्रचार शुरू हो जाएगा। पहले खबर थी कि अहमदाबाद, चेन्नई, लखनऊ, जयपुर और बाकी कई बड़े शहरों में फिल्म का प्रचार किया जाएगा।

Thursday, 26 December 2013

Bollywood star new year plan



मुंबई। अधिकतर बॉलीवुड सितारे छुट्टियों के मूड में हैं। इनमें से कई क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मुंबई के बाहर जा चुके हैं और कुछ नए साल पर जल्दी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं। जानिए कौन-कहां जाने की योजना बना रहा है..

दीपिका पादुकोण: दीपिका ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए काम से ब्रेक लिया है। वह मंगलवार को अपने करीबियों के साथ मालदीव के लिए रवाना हो गईं और 31 दिसंबर के पहले लौट आएंगी। डिप्पी नया साल मुंबई में दोस्तों के साथ मनाएगी।

शाहरुख खान: शाहरुख परिवार के साथ फुकेट, थाइलैंड के लिए रवाना होंगे। लंबे समय बाद वे सभी साथ में छुट्टियां मनाएंगे। 

आमिर खान: दिसंबर में हर साल की तरह आमिर ने पंचगनी में अपने घर जाने के लिए सामान पैक कर लिया है। वे पत्‍‌नी किरण, बेटे आजाद और कुछ करीबी दोस्तों के साथ जा रहे हैं। पंचगनी उनके लिए छुट्टियां बिताने की पसंदीदा जगह है।
शाहिद कपूर: आर..राजकुमार के बाद शाहिद सेलिब्रेशन के ही मूड में हैं। उनकी पार्टी जारी रहने वाली है। वे अपने दोस्तों के साथ लॉस एंजिल्स जाने की तैयारी में हैं जहां वे नए साल का स्वागत करेंगे।

सोनम कपूर: सोनम इन दिनों राजस्थान में फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक की शूटिंग कर रही हैं और वहीं से वे मुंबई रुकते हुए दोस्तों के साथ गोवा रवाना होंगी। 

अक्षय कुमार: अक्षय भी अपनी पत्‍‌नी ट्विंकल और बच्चों आरव और नितारा के साथ नया साल गोवा में मनाएंगे। 

माधुरी दीक्षित: माधुरी की पति श्रीराम नेने और बच्चों अरिन और रेयान के साथ नए साल के लिए सिंगापुर जाने की उम्मीद है।

करीना-सैफ: ये कपल अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहे हैं। पहाड़ियों के बीच अपने लकड़ी के बंगले में इस कपल को समय बिताना पसंद है। 

करण जौहर: करण अपने दोस्तों के साथ दुबई में होंगे। उनके साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर के एक्टर्स वरुण धवन और आलिया भट्ट मुंबई में होंगे लेकिन नए साल के लिए उन्होंने समय निकाला है। 

ऐश्वर्या-अभिषेक: यह कपल अपनी बेटी आराध्या के साथ नए साल का जश्न दुबई में मनाएगा।
संजय दत्त: पैरोल पर जेल से बाहर आए संजय दत्त नया साल पत्‍‌नी मान्यता और बच्चे शाहरान और इकरा के साथ मनाएंगे।
(नई दुनिया)

Tuesday, 5 November 2013

Madhuri Dixit's Dedh Ishqiya trailer will Release on Facebook

Dedh Ishqiya

मुंबई। माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म डेढ़ इश्किया कोई साधारण फिल्म नहीं है। इसलिए इस फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज होने से पहले इसके प्रचार और मार्केटिंग के लिए खास रणनीति बनाई है। इस फिल्म को अगले साल 31 जनवरी को रिलीज किया जाना तय हुआ है।
फिल्म की सहनिर्माता मानसी मारू कहती हैं कि प्रचार के दौरान हिंदीभाषी क्षेत्र पर अधिक ध्यान होगा। मारू ने बताया, हम फिल्म प्रचार और विपणन की रणनीति पर काम कर रहे हैं। अगले सप्ताह में फिल्म की कुछ झलकियां जारी करने की योजना बना रहे हैं। एक के बाद एक किरदार प्रदर्शित किया जाएंगे। मारू ने कहा कि इस फिल्म की मार्केटिंग की विशेष बात यह है कि फिल्म का पहला ट्रेलर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जारी किया जाएगा। इसका मतलब 35 करोड़ लोगों को समर्पित किया जाएगा।
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित डेढ़ इश्किया वर्ष 2010 की सफल फिल्म इश्किया की अगली कड़ी है। मारू ने कहा, चूंकि फिल्म छोटे से कस्बे पर आधारित है और उसमें लखनऊ की तहजीब है इसलिए हम हिंदी भाषी क्षेत्र पर अधिक ध्यान देंगे। प्रचार के दौरान ग्रामीण इलाकों को अधिक तव्वजो दी जाएगी।