Saturday, 31 January 2015

ड्वेन ब्रावो ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वो टेस्ट टीम से पिछले चार वर्षों से बाहर चल रहे थे। हालांकि वो वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। हाल ही में ब्रावो को वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में जगह नहीं दिया गया था।

31 वर्ष के ब्रावो ने अपने टेस्ट करियर में कुल 40 मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 31 की औसत से 2,200 रन बनाए थे। टेस्ट करियर में उनके नाम तीन शतक भी है। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा 113 जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2005 में बनाया था। गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 86 विकेट भी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2010 में खेला था।

No comments:

Post a Comment