महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस द्वारा अपने को पावरफुल
मुख्यमंत्री बताए जाने वाले बयान पर शिवसेना ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा
है कि इसमें उन्हें कोई गलत चीज नजर नहीं आ रही है। शिवसेना के सरकार में
शामिल होने से प्रदेश में अच्छी बहुमत वाली स्थाई सरकार बन पाई।
इस बारे में शिवसेना की प्रवक्ता नीलम गोहरे ने कहा कि पहले की सरकारों को
स्वतंत्र या पांच- दस विधायकों वाले दलों पर निर्भर रहना होता था। लेकिन इस
सरकार के लिए एेसी कोई समस्या नहीं है। सरकार को पूर्ण बहुमत हासिल है
इससे सरकार को नीतिगत फैसले लेने में कोई परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता
है। इसके साथ ही हम केंद्र सरकार में भी साथ हैं। नीलम गोहरे ने कहा कि
फड़नवीस के अपने को एक मजबूत सीएम मानने में उन्हें कोई गलत बात नजर नहीं
आती।
दो दिनों पहले एक कायर्क्रम में फड़नवीस ने कहा था कि उनकी सरकार के रास्ते
में कोई बाधा या रोड़ा नहीं है। मैं अपनी सरकार के सभी फैसले खुद लेता हूं
क्योंकि मैं एक पावरफुल मुख्यमंत्री हूं। राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री
के इस बयान को शिवसेना के लिए चेतावनी के रूप में देखा गया।
Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment