मुंबई। सुनील ग्रोवर पहले दर्शकों को 'गुत्थी' बनकर और अब 'चुटकी' बनकर हंसाने के लिए तैयार हो गए हैं। खबर है कि सुनील के नए कॉमेडी शो को टीवी एंकर मनीष पॉल होस्ट करने जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि गुत्थी के पहले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने होस्ट किया था और अब उनके दूसरे शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे। खबर है कि इस शो में कई बड़ी हस्तियां मेहमान बनकर आएंगी। चुटकी बनकर सुनील ग्रोवर उन्हें अपने साथी कलाकारों के साथ हंसाएंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में सुनील ग्रोवर ने स्टार प्लस के साथ डील की है। वे जल्द ही स्टार प्लस पर कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपने हंसी के जलवे बिखेर चुके हैं।
Source: Entertainment News in Hindi