Showing posts with label Hema kapil. Show all posts
Showing posts with label Hema kapil. Show all posts

Saturday, 4 January 2014

Dream Girl hits Comedy nights floor with kapil

मुंबई। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के मेहमान रितिक रोशन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी शो की शोभा बढ़ाने के लिए आई हैं। जी हां हेमा मालिनी ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराके इसकी शान बढ़ा दी। हेमा जी अपनी फिल्म शोले 3डी के प्रमोशन के लिए आईं थीं। अब तक इस शो में अधिकतर नए स्टार्स ने ही अपने जलवे बिखेरे थे, लेकिन पुराने स्टार्स की बात ही कुछ और है।

कपिल ने बहुत पहले कहा था कि वे हेमा जी को शो का मेहमान बनाना चाहते हैं। हेमा जी के आने से पूरे शो का माहौल शोले फिल्म की कहानी बयां करने लगा। दादी यानी अली असगर ने बसंती बनकर हेमा जी का खूब मनोरंजन किया तो वहीं,पलक के भाई ने गब्बर का किरदार निभाया। सबने हेमा जी के साथ शोले की पुरानी यादें ताजा कर दी। कपिल शर्मा की बड़े होंटों वाली बीवी बिंट्टू ग्लैमरस कपड़ों में नजर आईं। 

गौरतलब है कि इससे पहले कपिल ने कहा था कि वे साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को भी शो में बुलाना चाहते हैं।