Showing posts with label Formula One champion. Show all posts
Showing posts with label Formula One champion. Show all posts

Thursday, 2 January 2014

Lookout notice for former billiards champion Ferrera

मुंबई। पूर्व बिलिय‌र्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा पर मुंबई पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी क्यूनेट के 425 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में पुलिस ने 75 वर्षीय फरेरा को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। यह नोटिस देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और बंदरगाहों को जारी किया जाता है ताकि वांछित व्यक्ति के दिखाई देते ही वे पुलिस को सूचित करें।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित फरेरा क्यूनेट के शेयर धारक हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में फरेरा को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रही ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी क्यूनेट पर मैग्नेटिक डिस्क, हॉलीडे स्कीम और हर्बल प्रोडक्ट्स बेचने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। इस मामले में ईओडब्ल्यू अब तक क्यूनेट के नौ टीम लीडर को गिरफ्तार कर चुकी है। कंपनी के इन अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। फरेरा ने 17 दिसंबर को विदेश से एक बयान जारी कर कहा था कि वह भारत लौटते ही जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने अपने बयान में कंपनी का बचाव भी किया था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फरेरा विदेश से लौटे हैं या नहीं।

Read more : News in Hindi

Sunday, 29 December 2013

Schumacher in coma, 'critical' after France ski accident

ग्रेनोब्ल। सात बार फॉर्मूला वन के विजेता रहे माइकल शूमाकर कोमा में हैं। फ्रांस की एल्प्स पर्वत श्रृंखला में रविवार को स्कीइंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए माइकल शूमाकर के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण वे जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

फ्रांस के दक्षिण-पूर्वी शहर ग्रेनोबल स्थित अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है 44 वर्षीय शूमाकर को जब यहां लाया गया तो उनके सिर में गहरी चोट लगी थी। शूमाकर कोमा में थे और उन्हें तत्काल न्यूरो सर्जरी की जरूरत थी। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
शूमाकर अपने 14 वर्षीय बेटे और दूसरे लोगों के साथ रविवार सुबह स्कीइंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक शूमाकर ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन उनका सिर एक चट्टान से टकरा गया। हादसे के बाद वह होश में थे, लेकिन थोड़ी देर में ही वे अचेतावस्था में आ गए। दुर्घटना के बाद शूमाकर को हेलिकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

सात बार के व‌र्ल्ड रेसिंग चैंपियन शूमाकर को एफ-1 सर्किट के महानतम चालकों में से एक माना जाता है। उन्होंने 2000 से 2004 के बीच फेरारी टीम के लिए पांच खिताब जीते थे। 2010 में फॉर्मूला वन रेसिंग में फिर से वापसी के बाद शूमाकर ने सिर्फ एक बार पोडियम फिनिश किया है।