Showing posts with label Home Ministry. Show all posts
Showing posts with label Home Ministry. Show all posts

Tuesday, 7 June 2016

पाकिस्तान कमजोर देश है, भारत धमकियों से नहीं डरता: किरण रिजिजू

देश के गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू पाकिस्तान को सिर्फ धमकी देने वाला देश मानते हैं। संभल में आज रिजिजू ने पाकिस्तान को कमजोर देश बताया।

रिजिजू आज संभल जिले के चंदौसी में थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कमजोर है। उसकी धमकियों से हम नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चर्चाओं में बनाए रखने के लिए गीदड़ भभकी वाले बयान वहां के नेता देते रहते हैं। किरण रिजिजू ने यह बयान पाकिस्तान में हाफिज सईद के बयान के जवाब में दिया है जिसमें उसने पाकिस्तान के पास एटमी बम होने तथा पाकिस्तान को 1971 जैसा न समझने को लेकर दिया था।

रिजिजू ने कहा कि जो कमजोर होते हैं वह ऐसे बयान देते हैं। हमें उनके बयान का जवाब ही नहीं देना है। भारत शक्तिशाली देश है और वह आगे बढ़ रहा है। यूपी सरकार की कार्यशैली व मथुरा कांड पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा मथुरा की घटना का दूध का दूध व पानी का पानी होगा, लेकिन पहले यूपी सरकार सीबीआइ जांच की सिफारिश तो करे। सरकार के मन में ही खोट है। मथुरा घटना के नक्सली तार से जुड़े होने पर बोले कि ऐसा भी हो सकता है लेकिन इसकी जांच के लिए जरूरी है कि यूपी सरकार की नीयत साफ हो। कानून व्यवस्था पर पूरी तरह फेल हो चुकी सरकार को ऐसे मामले तब तक परेशान करेंगे जब तक कि वह सख्त नहीं होगी।

आतंकी घटनाओं के तार पश्चिमी यूपी से जुड़े होने पर उन्होंने सम्भल जनपद का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि यहां ऐसी कई घटनाएं सुनने में आई है। आइबी व खुफिया एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। अब जरूरत उत्तर प्रदेश सरकार की है कि वह भी अपना काम ईमानदारी से करे। उन्होंने कहा कि बातें तो तमाम हैं, लेकिन मैं इसमें गहराई से जाना नहीं चाहता हूं क्योंकि फिर राजनीति शुरू हो जाएगी। हम विकास की बात करने आए हैं और हमें वही करने दीजिए। Read more http://www.jagran.com/

Sunday, 29 December 2013

Home Ministry is not agree with Kejriwal for the vote of confidence out of the assembly





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में पद व गोपनीयता की शपथ तो ली ही है, विधानसभा का सत्र भी यहीं आयोजित कराना चाहते थे। कम से कम विश्वास मत के दिन वे सदन की बैठक यहां कराने के पक्ष में थे, लेकिन गृह मंत्रलय ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी।

सचिवालय में शनिवार को केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा का नया सत्र बुलाने के मुद्दे पर विचार हुआ। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में ही विश्वास मत हासिल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने जब इस मामले में गृह मंत्रालय के अधिकारियों से बात की तो उन्हें सख्त निर्देश मिला कि विधानसभा की बैठक हर हाल में सदन में ही होनी चाहिए और विश्वास मत भी वहीं हासिल किया जाना चाहिए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा का नया सत्र 1 जनवरी से 7 जनवरी तक का होगा। पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि 2 जनवरी को सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। 3 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 4 व 5 जनवरी को अवकाश रहेगा, जबकि 6 जनवरी को उपराज्यपाल नजीब जंग विधानसभा को संबोधित करेंगे। 7 जनवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के साथ ही सत्र समाप्त हो जाएगा।

अस्थायी अध्यक्ष की अध्यक्षता में सरकार के विश्वास मत हासिल करने को लेकर पूछे जाने पर विधानसभा के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में सोमवार को स्थिति और स्पष्ट होगी।

Read more : Top Hindi News