Showing posts with label Indian railway. Show all posts
Showing posts with label Indian railway. Show all posts

Tuesday, 20 January 2015

चीन ने कहा, भारत के विकास के लिए बोझ बन गया है लोकतंत्र

साम्यवादी चीन को भारत में फलता-फूलता लोकतंत्र सुहा नहीं रहा है। यही वजह है कि सरकारी समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में जनतंत्र को भारत के आर्थिक विकास की राह में बाधक माना गया है। तरक्की की राह में इसे बड़ा रोड़ा बताया है। इसके साथ ही उसने नई दिल्ली को शीत युद्ध की मानसिकता छोडऩे की भी सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि चीन प्रशासित हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में महीनों तक विरोध-प्रदर्शन का दौर चला। इसके अलावा चीन में भी लोकतंत्र के समर्थन में जब-तब आवाजें उठती रहीं हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेषज्ञ वेंग देहुआ के साक्षात्कार पर आधारित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, चीन को हर क्षेत्र में पीछे छोडऩे को लालायित है।

अंतरिक्ष अभियान से लेकर अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता में वह बीजिंग को पछाडऩे के प्रयास में जुटा है। लेख के अनुसार, भारत हमेशा चीन को संदेह की नजरों से देखता है। नई दिल्ली को लगता है कि पूर्वोत्तर में उग्रवादियों को शह देकर चीन उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करेगा। हालांकि, चीन किसी भी देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का पक्षधर नहीं है। लिहाजा भारत को जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत छोडऩी चाहिए।

रिपोर्ट में भारत को शीत युद्ध की मानसिकता छोडऩे की सलाह दी गई है, ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाया जा सके। वेंग ने कहा, जिस लोकतंत्र पर भारत को बहुत गर्व है वही उसके विकास के लिए बोझ बन गया है। कोई भी बड़ा निर्माण शुरू होने पर विपक्षी पार्टियां या अन्य समूह विरोध में लामबंद हो जाते हैं। ऐसे में परियोजना का विकास बाधित हो जाता है। रिपोर्ट में भ्रष्टाचार को भी बड़ी समस्या करार दिया गया है।
 
Read: Hindi News and Newspaper

Friday, 2 January 2015

धीमी पड़ी मुंबई लोकल की रफ्तार, हिंसक हुए नाराज यात्री

नए साल का दूसरा दिन मुंबई के लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया। मुंबई की जान कही जाने वाली मुंबई लोकल आज सेंट्रल लाइन पर तकनीकी कारणों से प्रभावित रही। जिससे लोकल में सफर करने वालों लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और नाराज लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। नाराज रेल यात्रियों ने आगजनी की, पुलिस पर पत्थर फेंके और रास्ता रोक दिया, जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। ट्रेन सेवा चार घंटे से अधिक समय के लिए प्रभावित रही।

ओवरहेड वायर टूटने से सेंट्रल लाइन पर सुबह से ट्रेनें नहीं चल रही थीं। करीब चार घंटे के बाद ओवरहेड वायर को ठीक किया गया। सेंट्रल लाइन के बाद हार्बर लाइन पर भी लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। कुछ मोटरमैन पत्थरबाजी में घायल हो गए और उन्होंने ट्रेनें चलाने से इनकार कर दिया। काफी देर के हंगामे के बाद आखिरकार सेवाएं फिर से शुरू हुईं। किसी गड़बड़ी से बचने के लिए ट्रेनों को पुलिस सुरक्षा में चलाया जा रहा है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने स्थिति की समीक्षा की और लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम रेल मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि कि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।

Source: Hindi News and Newspaper

Thursday, 11 December 2014

SCR achieves Rs 8,103 cr gross earnings in April-November

Thus, the cumulative earnings achieved were Rs 550 crores (7.3 percent) more than the proportionate target of Rs 7,553 crores set by Railway Board for April to November 2014, an SCR release said.

The gross originating earnings of SCR during November 2014 were Rs 1,181 crores, compared to Rs 903 crores in the same month last year, it said.

The continuous surge in originating freight loading resulted in 19.6 percent growth during November 2014. SCR carried an originating freight of 10 Million Tonnes (MT) in the month, compared to 8.3 MT loaded in November 2013.

Originating coal loading, which constitutes 53 percent of total originating loading on SCR, registered 15.7 percent growth in November 2014. 5.15 MT of coal was loaded during November 2014 compared to 4.45 MT in November 2013.

Source: Hindi News and Newspaper