Showing posts with label Kamal Haasan. Show all posts
Showing posts with label Kamal Haasan. Show all posts

Sunday, 10 November 2013

Kolkata film festival is The Best Says Kamal Hassan

Kamal Hassan

कोलकाता। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन ने कहा कि कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव देश में आयोजित होने वाले फिल्मोत्सवों में सर्वोत्तम है। 19वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि फिल्मोत्सव में कोलकाता अग्रणी रहा है। इस दौरान कमल हसन ने यह भी बताया कि सत्यजीत रे और मृणाल सेन के साथ काम करने के वे बहुत इच्छुक थे।
कोलकाता सिर्फ महान फिल्म कलाकारों की ही नहीं, फिल्मी समुदाय की भी जन्मस्थली है इसलिए वे मानते हैं कि फिल्मी समुदाय एवं फिल्मोत्सवों की राजधानी में आए हैं। उन्होंने बताया कि वे सत्यजीत रे और मृणाल सेन के साथ काम करने के इच्छुक थे। वे कई मौकों पर मृणाल सेन के साथ काम करने से चूक गए।
अगर वे भाग्यशाली रहे तो उन्हें ये मौका जरूर मिलेगा और अगर नहीं मिला तो वे खुद फिल्म का निर्माण करेंगे।