Showing posts with label Team India. Show all posts
Showing posts with label Team India. Show all posts

Tuesday, 31 May 2016

युवराज ने जीते सारे बड़े खिताब लेकिन इस बात का फिर भी रहेगा मलाल

आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद युवराज के खाते में आखिरकार आइपीएल का खिताब भी आ ही गया। इस खिताब को जीतने के बाद युवराज ने लगभग हर वो खिताब जीत लिए जिसे जीतने की तमन्ना सभी क्रिकेटर्स की होती है हालांकि एक खिताब वो नहीं जीत पाए और इसका मलाल शायद उन्हें हमेशा रहेगा। वहीं युवी के साथी खिलाड़ी धौनी इस मामले में लकी जरूर रहे कि उनके नाम ये सारे बड़े खिताब (अंडर19 वर्ल्ड कप छोड़कर) दर्ज हैं।

 युवराज के खाते में वनडे वर्ल्ड कप , टी-20 वर्ल्ड कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और आइपीएल का खिताब आ चुका है। जो एक खिताब वो नहीं जीत पाए और वो था चैंपियंस लीग टी20 का खिताब। हालांकि अब ये टूर्नामेंट बंद हो चुका है ऐसे में उन्हें ये खिताब नहीं जीत पाने का मलाल जरूर रहेगा।

 युवी की तरह धौनी के नाम भी वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और आइपीएल का खिताब है। उन्होंने चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता है लेकिन उनके नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब दर्ज नहीं है, जो कि युवी जीत चुके हैं।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 20 January 2015

शर्मनाक हार के बाद धौनी ने दिया ये अजीबोगरीब बयान

इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय फैंस बेहद निराश होंगे। जाहिर है कि टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि विश्व कप से पहले वनडे सीरीज में टीम फॉर्म में लौट आएगी लेकिन लगातार दो हार के बाद ये मुमकिन होता नहीं दिख रहा। टीम का प्रदर्शन लगातार ढलता दिख रहा है और इसी बीच धौनी ने ऐसा बयान दिया या ये कहें कि ऐसा बहाना बनाया, जिससे जाहिर होता है कि टीम इंडिया का विश्व कप जीतना कितना मुश्किल हो सकता है।

मैच हारने के बाद धौनी ने मैच और उनकी टीम की खामियों के बारे में बात करते हुए इस बात पर भी जोर डाला कि उनकी टीम इतने दिनों से विदेश में है और आगे भी कई महीने उन्हें बाहर रहना है इसलिए खिलाड़ियों को घर की याद भी आ रही है जो चीजों को और मुश्किल बना रहा है। धौनी ने हार के बाद इसका जिम्मेदार बल्लेबाजों को मानते हुए साथ में ये भी कहा कि, 'तकरीबन साढ़े चार महीने घर से दूर रहना बहुत मुश्किल है। खैर, हमको इसके साथ अब तालमेल बिठाना ही होगा। हमें नेट्स पर चीजों को समझना होगा या फिर होटल में इंतजार करके, जो भी सही हो।' जाहिर है कि टीम इंडिया नवंबर 2014 के अंतिम दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और अब विश्व कप खत्म होने तक तकरीब चार महीने उन्हें देश से बाहर ही बिताने होंगे लेकिन सवाल यही है कि एक टीम के कप्तान होने के नाते और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के नाते क्या देश से बाहर रहने को हार का कारण या इसको हार का बहाना बताना सही होगा?

Read: Hindi News and Newspaper


Wednesday, 14 January 2015

तैयार हो जाइए, विश्व कप से पहले छिड़ने वाली है ये जंग

क्रिकेट विश्व कप अब बस कुछ ही हफ्ते दूर है। दुनिया भर में टीमें इसके लिए तैयारी में जुट चुकी हैं। हालांकि क्रिकेट फैंस को विश्व कप से पहले भी तोहफे के रूप में कई दिलचस्प और रोमांचक पल मिलने वाले हैं। विश्व कप शुरू होने से पहले दुनिया भर में टीमें अब आने वाले दिनों में एक अनोखी जंग में भिड़ने वाली हैं। ये होगी रैंकिंग की जंग। कुल मिलाकर कहा जाए तो आने वाले दिनों में आपको जबरदस्त क्रिकेट एक्शन देखने को मिलने वाला है। विश्व कप के दौरान भी और उससे पहले भी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय वनडे रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के रेटिंग अंक 117 ही हैं, हालांकि दशमलव अंकों के आधार पर कंगारू टीम भारतीय टीम से थोड़ा आगे जरूर है। 16 जनवरी से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में दोनों टीमें एक दूसरे से आगे निकलकर उस एक अंक को हासिल करना चाहेंगी जो उन्हें विश्व कप से पहले शीर्ष पर काबिज करे। जाहिर है कि विश्व कप में नंबर वन टीम के रुतबे के साथ उतरना किसी भी टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली बात होगी। वहीं, इस ट्राइ सीरीज में तीसरी टीम इंग्लैंड भी होगी जो कि इस समय वनडे रैंकिंग में 104 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है और वे भी अपनी रैंकिंग में सुधार करने का प्रयास करेंगे।

वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका भी विश्व कप से पहले अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए तैयार है और शुक्रवार से वे भी पांच मैचों की वनडे सीरीज में मैदान पर उतरेंगे। उनके सामने होगी इन फॉर्म वेस्टइंडीज की टीम जो कि टी20 में अब तक दक्षिण अफ्रीका को उन्हीं के घर में पस्त कर चुकी है। वेस्टइंडीज इस समय रैंकिंग में आठवें पायदान पर है लेकिन वो भी विश्व कप से पहले अपनी रैंकिंग में सुधार करने का प्रयास करेगा।

Monday, 5 January 2015

भारतीय खिलाड़ियों ने समुद्र की सैर का मजा लिया

मैदान से दूर कुछ फुरसत के पल बिताते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी में समुद्र की सैर का लुत्फ उठाया। उन्हें वहां मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने तोहफे के रूप में एक आलीशान क्रूज पर सिडनी हार्बर के करीब समुद्र की सैर कराई। भारतीय उच्चायुक्त ने टीम इंडिया के लिए रात्रि भोज की भी मेजबानी की।

बीसीसीआइ ने अपने जारी बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'भारतीय उच्चायुक्त ने रविवार शाम टीम इंडिया की मेजबानी की। उन्हें एक 'शो बोट' पर हार्बर की कू्ज सैर पर ले जाया गया। टीम का स्वागत करने के लिए वहां पर भारतीय उच्चायुक्त बिरेन नंदा मौजूद रहे।'

भारतीय उच्चायुक्त बिरेन नंदा ने भारतीय टीम को संबोधित किया और तीन टेस्ट मैचों में जिस दिलेरी से टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना किया उसकी तारीफ भी की। उन्होंने टीम इंडिया को दौरे के आगामी मैचों और विश्व कप के लिए भी शुभकामनाएं दीं। भारतीय उच्चायुक्त को शुक्रिया कहने के लिए युवा भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आए। कोहली ने कहा, 'हम इस कू्ज पर आकर बेहद उत्साहित हैं। ये आमतौर पर होने वाले उच्चायुक्त के कार्यक्रमों से थोड़ा अलग है। अब तक सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मैं गर्व से खड़ा हूं। तीनों ही टेस्ट मैच किसी भी दिशा में जा सकते थे। मैं उम्मीद करता हूं कि हम आगे भी ऐसे ही खेलेंगे।' खिलाड़ियों ने इस दौरान अतिथियों के साथ फोटो भी खिंचवाए और ऑटोग्राफ दिए। इसी कू्ज पर खिलाड़ियों के लिए भोज का आयोजन किया गया था। तकरीबन 90 मिनट की इस सैर के बाद खिलाड़ी अपने होटल रवाना हुए।
Source: Hindi News and Newspaper

Saturday, 20 December 2014

Team India consecutive losing rapid wickets in last nine innings

क्या धौनी और टीम ने इन दो अजीब चीजों पर गौर फरमाया?

क्या धौनी और टीम ने इन दो अजीब चीजों पर गौर फरमाया?
(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट भी गंवा दिया और सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई। पहले टेस्ट में जहां हम जीत की दहलीज पर होके भी 48 रन से हार गए वहीं दूसरे टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बावजूद हमने मैच हाथ से निकलने दिया। दरअसल, टीम इंडिया की फिसलने की पुरानी आदत आज भी कायम है और उसका सबूत हैं ये दो अजीब और अनचाहे आंकड़े जिन पर शायद टीम इंडिया को अब ध्यान देने की जरूरत है।
- 'ताश के पत्तों का महल', ये हैं आकड़ेः
लगातार विकेट गंवाने की वो पुरानी आदत आज भी कायम है और ताजा आंकड़े तो देखें तो ये भी कह सकते हैं कि ये चरम पर पहुंच चुकी है। टीम का बल्लेबाजी क्रम हर मैच में ताश के पत्तों की तरह बिखरता नजर आता है। दरअसल, लगातार नौवीं टेस्ट पारी में टीम इंडिया ने पांच या उससे ज्यादा विकेट महज 100 रन के अंदर गंवा दिए। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया ने एक समय 76 रन पर एक विकेट गंवाया था और देखते-देखते 117 पर छह विकेट हो चुके थे। यानी 41 रन के अंदर भारत ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। इससे पहले, पहले टेस्ट में तो भारतीय टीम जीत की दहलीज पर थी लेकिन अंतिम दिन के अंतिम सत्र में ही भारतीय टीम ने अपने सात-आठ विकेट गंवा दिए और मैच 48 रनों से गंवा दिया। लगातार नौ टेस्ट पारियों में टीम का यही हाल हुआ है, क्या इस पर टीम मैनेजमेंट ने गौर फरमाया है?
- क्या धौनी टीम में सिर्फ कप्तानी के लिए हैं, जानिए ये अजीब रिकॉर्डः
जाहिर है कि धौनी एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर शानदार साबित हुए हैं लेकिन टेस्ट टीम में क्या वो सिर्फ एक कप्तान होने की वजह से मौजूद हैं? धौनी ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए और टेस्ट क्रिकेट में किसी विकेटकीपर-कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा 8 बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। वहीं इस मामले में वो विश्व के तीसरे ऐसे कप्तान भी बन गए हैं जो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (10 बार) और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (13 बार) ही बस इस मामले में धौनी से आगे हैं।