Showing posts with label auction. Show all posts
Showing posts with label auction. Show all posts

Wednesday, 15 January 2014

Mitchelle Johnson shaves off the Mo for charity


मेलबर्न। खेल के मैदान पर आपने कई लोगों को मूछें रखते देखा होगा। स्टाइल और फैशन का नया ट्रेडमार्क बन चुकी अलग-अलग प्रकार की मूछों और हेयरस्टाइल से खिलाड़ियों का पुराना नाता रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन जब 'हैंडल बार' स्टाइल की मूछें रखकर एशेज खेलने उतरे तो उन्होंने कहर ही मचा दिया और वो मैन ऑफ द सीरीज बने। किसी ने इसे लकी मूछें बताया तो किसी ने नया स्टाइल स्टेटमेंट..लेकिन अब जॉनसन ने ये मूछें उड़ा दी हैं। आखिर उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया और क्या था इन मूछों के पीछे का राज आइए आपको भी बताते हैं।

हाल में ऑस्ट्रेलिया ने जब इंग्लैंड पर एशेज सीरीज में एतिहासिक जीत (5-0) दर्ज की तो पूरी दुनिया में इस चैंपियन टीम की वापसी के गुणगान होने लगे। इस जीत के पीछे मुख्य कारण थे कंगारू गेंदबाज मिचेल जॉनसन जिन्होंने सीरीज में 37 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी मूछें भी चर्चा का विषय बनीं लेकिन जॉनसन ने ये मूछें दरअसल एक चैरिटी के लिए रखी थीं। उनका लक्ष्य था इन मूछों को लोकप्रिय बनाना और फिर उसे कटवाकर एक एशेज अर्न (ट्रॉफी) के अंदर रखकर उसे नीलाम करना, जिससे आने वाला पैसा मोवेम्बर नाम की मेंस हेल्थ चैरिटी के लिए दिया जाना था, लेकिन जैसे ही पहले एशेज टेस्ट में जॉनसन हिट हुए, उन्हें और फैंस को लगा कि ये नई पूछें नई किस्मत लेकर आई हैं तो उन्होंने इसे एशेज सीरीज में बढ़ाकर रखने का फैसला लिया।

सीरीज के बाद अब जॉनसन ने इन पूछों को एक लाइव शो के दौरान उड़वा दिया, और इन मूछों को काटा उनकी पत्नी ने। इसके बाद इन मूछों को एक एशेज ट्रॉफी की हूबहू नकल वाली अर्न के अंदर रख दिया गया। फिलहाल वो इसके जरिए 40 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुटाने में सफल रहे हैं। मिचेल के मुताबिक वो इन मूछों की नीलामी कर 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं ताकि चैरिटी में अच्छी रकम दी जा सके। हालांकि जॉनसन ने फैंस से वादा किया है कि जल्द वो दोबारा इस स्टाइल वाली मूछों के साथ मैदान पर दिखाई देंगे। 

Thursday, 9 January 2014

So these players will be retained by thier teams in IPL 7

बेंगलूर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) ने आइपीएल के आगामी सत्र के लिए भारतीय बल्लेबाजी की सनसनी विराट कोहली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को रिटेन करने का फैसला किया। इसके साथ ही आरसीबी ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। उधर, मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स के भी उन खिलाड़ियों का नाम तकरीबन साफ हो गया है जिनको टीम नहीं जाने देने वाली।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेंट वुडहिल टीम के बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच होंगे। कोहली शुरू से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं, जबकि गेल और डिविलियर्स 2011 से इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े। इससे पहले वे क्रमश: कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते थे। विटोरी ने आरसीबी की विज्ञप्ति में कहा, 'पिछले तीन साल से आरसीबी से करीब से जुड़े रहने के कारण मैं इस बेजोड़ ब्रांड और विराट के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मेरा पहला काम आइपीएल नीलामी के लिए टीम संयोजन बनाने के लिए प्रबंधन के साथ करीब से काम करना होगा।'

उधर, खबर है कि मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स अपने पांचों खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। आइपीएल-7 के लिए टीमें अपनी सूची शुक्रवार को सौंपेंगी। जहां तक बीसीसीआइ अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की फ्रेंचाइजी चेन्नई का सवाल है तो कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और सुरेश रैना को रिटेन किया जाएगा। विदेशी खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस में से किसी एक को लिया जाएगा। मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड को रिटेन करेगा। ऐसे में दूसरे विदेशी खिलाड़ी के लिए उसकी पसंद मिशेल जॉनसन और लसिथ मलिंगा में से कोई एक होगा। हरभजन सिंह के लिए पिछला सत्र शानदार रहा था और उनको भी रिटेन किया जाना तय है। फ्रेंचाइजी को दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू में से किसी एक का चयन करना होगा।

Wednesday, 8 January 2014

Mumbai Indians need to retain one among these two legendry bowlers

नई दिल्ली। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस आइपीएल-7 के लिए अपने पांच मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन करने का इच्छुक है, लेकिन उसे एशेज के नायक मिशेल जॉनसन और श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा में से किसी एक का ही चयन करना होगा। दोनों ही खिलाड़ी मुंबई की मुख्य रणनीति का हिस्सा रहते हैं, और ऐसे में जब जॉनसन पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं तो उनका चुना जाना तय माना जा रहा है।

यह तय है कि कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड को मुंबई रिटेन करेगा। ऐसे में दूसरे विदेशी खिलाड़ी के लिए उसकी पसंद जॉनसन और मलिंगा में से कोई एक होगा। जॉनसन की शानदार फॉर्म और उनकी पूरे आइपीएल सत्र के दौरान उपलब्धता इस ऑस्ट्रेलियाई के पक्ष में जाती है वहीं मलिंगा का मुंबई इंडियंस की तरफ से पिछला रिकॉर्ड और भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों में उनके अच्छे प्रदर्शन से इस श्रीलंकाई का दावा मजबूत बनता है।

आइपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मिशेल के लिए यह सत्र शानदार रहा। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर ने भी संन्यास लेने से पहले कहा था कि यह तेज गेंदबाज एशेज में अंतर पैदा कर सकता है। लेकिन यदि कुछ मैच श्रीलंका में खेले जाते हैं तो मलिंगा का अनुभव काफी काम आएगा। निश्चित तौर पर जिसे रिटेन नहीं किया जाता है उसे राइट टू मैच कार्ड से लिया जा सकता है।'