Wednesday, 28 January 2015

अन्‍ना हजारे करेंगे मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन !

सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। सूत्रों की मानें तो अन्ना हजारे मोदी सरकार के खिलाफ जल्द प्रदर्शन कर सकते हैं। अन्ना हजारे का कहना है कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया था, लेकिन वो वादा पूरा नहीं किया है।

अन्ना हजारे अगर मोदी सरकार के खिलाफ इस वक्त प्रदर्शन करते हैं, तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक अन्य रोचक मोड़ आ सकता है। किरण बेदी को सीएम प्रत्याशी घोषित कर बीजेपी ने पहले ही माहौल गर्म कर दिया है।

बता दें कि एक समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के आंदोलन में अन्ना के अहम साथी रहे अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी आज विपक्षी पार्टियों में हैं। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया हैं, तो किरण बेदी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली में चुनावी दंगल में केजरीवाल और किरण बेदी एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment