सिंह ने साफतौर पर कहा कि बिहार के बाहर जदयू किसी को भी समर्थन दे सकती है और ले सकती है, इसके लिए पार्टी पूरी तरह से आजाद है। हालांकि इस बार में जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ लेकिन आप को समर्थन देने का प्रपोजल जरूर है। उनका कहना था कि दिल्ली चुनाव में सपा और राजद ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसी स्थिति में यदि वह कुछ नहीं कर पाते हैं तो पार्टी आप को समर्थन दे सकती है।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार के केजरीवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि जदयू की इस तरह की बात करना कांग्रेस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। उनका कहना था कि ऐसे स्थिति में जब बिहार में उनकी सरकार को कांग्रेस समर्थन कर रही है तब उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने जदयू को यह कहते हुए धमकी भी दी है कि यदि वह आप को समर्थन देती है तो केंद्रीय नेतृत्व उन्हें बिहार में समर्थन देने पर फिर से विचार कर सकती है।
Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment