भाजपा ने अपनाई रणनीति इसके इतर रविवार को ही पूरे दिन मांझी अपने बेटे के बिहार में पैसे को लेकर पुलिस द्वारा पकड़े जाने को लेकर भी खासे परेशान रहे। मांझी के तेवरों पर भाजपा नेतृत्व ने ठीक वैसी ही रणनीति अपनाई, जैसी कि पार्टी की ओर से रामविलास पासवान के लिए अपनाई गई थी। भाजपा के सीट समझौते की रणनीति से जुड़े नेताओं में अनंत कुमार, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान ने भी मांझी के इंतजार को बढ़ाया और आपस में ही विचार-विमर्श करते रहे।
नहीं हो सकी मांझी की पीएम से सीधी बात
सूत्रों की मानें तो मांझी ने अपनी बात को सीधे पीएम तक पहुंचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब न हो सके। प्रधानमंत्री तक पहुंचने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह से भी मुलाकात की, लेकिन बात नहीं बनी। http://inextlive.jagran.com/bihar-assembly-elections-2015-jitan-ram-manjhi-201509140001
View more : Bihar Election 2015
No comments:
Post a Comment