Wednesday, 23 September 2015

BJP Wants To Contest More Than 160 Seats In Bihar Elections And Allies Agreed

160 पर भाजपा और 30 पर लोजपा के लड़ने की उम्मीद
एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अधिकृत किया था। अब लग रहा है कि उनके बीच सहमति बन रही है। सूत्रों से पता चला है कि जहां भाजपा बिहार में 160 से 165 सीट्स पर चुनाव लड़ने के बारे में सोच रही है वहीं लोजपा को भी 30 से 35 सीट्स पर मौका दिया जाएगा।

अंतिम घोषणा अमित शाह करेंगे
हालाकि भाजपा के राज्य के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने इस मुद्दे पर विचार के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेन्द्रु कुशवाहा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी से अलग-अलग बातचीत की है। जिसके बाद उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे के बारे में अंतिम फैसला लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत करते हुए पत्र लिख दिया गया है और कहा है कि अब सभी उनके निर्णय की प्रतीक्षा में हैं वही अंतिम और सर्वमान्य निर्णय होगा।  http://inextlive.jagran.com/bjp-wants-to-contest-more-than-160-seats-in-bihar-elections-and-allies-agreed-201509110009

View more : Bihar Election 2015

No comments:

Post a Comment