Showing posts with label Anil Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Anil Kapoor. Show all posts

Monday, 4 November 2013

Will start work on 'Mr India' sequel soon: Anil Kapoor


Mr India

मुंबई। 90 के दशक में तहलका मचाने वाली सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर काम जल्द ही शुरू होगा। इस फिल्म में मिस्टर इंडिया का सबसे अहम किरदार निभाने वाले अनिल कपूर भी मिस्टर इंडिया-2 का हिस्सा होंगे। 

1987 में अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर ने फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। अनिल कपूर ने कहा कि मैं मिस्टर इंडिया के सीक्वल में जरूर काम करूंगा। 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल मेरे बिना कैसे बन सकती है। 'मिस्टर इंडिया' के बने हुए 25 साल से अधिक का समय हो चुका है और आज भी लोग इसके बारे में बात करते हैं यह बेहद खुशी की बात है। हम बहुत जल्द इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी का निभाया किरदार मोगैंबो दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है। यह भी खबर थी कि सलमान खान और बोनी के बेटे अर्जुन कपूर भी मिस्टर इंडिया के सीक्वल में नजर आएंगे। लेकिन अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट तय नहीं है।