Showing posts with label Eden Garden. Show all posts
Showing posts with label Eden Garden. Show all posts

Thursday, 14 April 2016

आखिर क्या है रोहित और इडेन का रिश्ता, फिर किया सबको हैरान

भारत के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक है कोलकाता का इडेन गार्डन। हर खिलाड़ी की इच्छा होती है यहां पर कुछ खास कर दिखाने की। वहीं, भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो बेशक कोलकाता का नहीं है लेकिन इस मैदान पर वो ऐसे उतरता है जैसे हर बचपन से कोने-कोने से वाकिफ हो। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि रोहित शर्मा हैं जिन्होंने इस मैदान पर बुधवार को फिर धमाल मचाया।

- गजब की कप्तानी पारीः

मुकाबला मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था और पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपने कप्तान गौतम गंभीर के 64 रनों के दम पर 188 का विशाल लक्ष्य भी खड़ा कर दिया, लेकिन उनको क्या पता था कि विरोधी टीम का कप्तान इस मैदान पर अपनी मर्जी का मालिक होता है। रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे और 54 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से इस सीजन की पहली जीत दिलाई। बेशक इस दौरान उनके सामने कुछ विकेट भी गिरे और कुछ कठिन स्थिति भी आईं लेकिन रोहित अपनी ही धुन में खेलते रहे और दो छक्के व 10 चौके जड़कर विरोधी गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया।

- इडेन पर रोहित से बचके रहनाः

कोलकाता के इडेन गार्डन से रोहित का रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है और कोलकाता के खिलाफ खेली गई पारी बस इस कड़ी का एक और हिस्सा थी। रोहित ने वनडे क्रिकेट में 264 रनों का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। ये स्कोर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ था। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने यहां एक ही मैच खेला है और 2013 में हुए उस मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 177 रनों की पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में वो अब तक यहां एक ही मैच खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे लेकिन आइपीएल में 10 मैचों में वो यहां अब तक 391 रन बना चुके हैं जिस दौरान अपने आइपीएल करियर का बेस्ट स्कोर (नाबाद 109) भी उन्होंने इसी मैदान पर बनाया था। रोहित अपने आइपीएल करियर के कुल 130 मैचों में अब तक 3476 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। Read more http://www.jagran.com

Wednesday, 6 November 2013

Sachin Tendulkar's 199th Test: Pilgrimage for Fans

Sachin Tendulkar

कोलकाता, खेल संवाददाता। ईडन गार्डेस पर हर तरफ सचिन ही सचिन हैं। स्टार बल्लेबाज का 199वां टेस्ट मैच देखने के लिए हजारों प्रशंसक बुधवार को यहां स्टेडियम में पहुंचे और प्रत्येक की जुबां पर एक ही नाम था सचिन। उनके चाहने वालों का स्वागत स्टेडियम में तेंदुलकर के बड़े पोस्टर ने किया जिस पर लिखा था, 'अपने खेल का लुत्फ उठाओ और सपनों का पीछा करो क्योंकि सपने सच होते हैं।' कट्टर समर्थकों ने तो अपने चेहरे पर तिरंगे से सचिन लिखा हुआ था। दर्शकों में तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और पुत्र अर्जुन भी शामिल हैं, जो मुंबई से विशेष रूप से यहां पहुंचे हैं।
पहले टेस्ट के पहले दिन बेशक लोकल ब्वॉय मुहम्मद शमी विकेट पर विकेट चटका रहे थे, लेकिन स्टेडियम में सिर्फ एक ही नाम सचिन गूंज रहा था। सचिन के क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतरते ही तालियों की गड़गड़ाहट से उनका भव्य स्वागत किया गया। सचिन.. सचिन के नारे से स्टेडियम गूंज उठा। सचिन की हर गतिविधि पर उनकी जमकर हौसलाअफजाई की गई। क्षेत्ररक्षण के दौरान जब कभी भी गेंद उनके हाथों में गई, समूचा स्टेडियम जीवंत हो उठता था। सचिन जब गेंद के पीछे भागकर उसे पकड़ते थे, तो लोग वाहवाही करने लग जाते थे। 

कोई सचिन का पोस्टर लेकर आया था किसी के हाथों में मास्टर की तारीफ लिखे होर्डिग्स थे। ऐसा लग रहा था मानो यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला न होकर सिर्फ सचिन का मैच हो। असल में यही हो रहा है। मैच में तो 22 खिलाड़ी मैदान पर हैं, लेकिन सबका ध्यान केवल सचिन पर है।

सुबह अपना 199वां टेस्ट मैच खेलने वाले तेंदुलकर को पुलिस आयुक्त सुरजीत कार पुरकायस्थ ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। दोनों टीमों ने इस स्टार बल्लेबाज को शुभकामनाएं भी दीं। विदाई सीरीज को लेकर बनी हाइप के बीच तेंदुलकर खेल शुरू होने से एक घंटे पहले अपने साथियों के साथ फील्डिंग ड्रिल के लिए उतरे। खेल शुरू होने से पहले उन्हें अपने साथियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी देखा गया।

दूसरा दिन काफी रोचक होगा क्योंकि पहले सत्र में कैरेबियाई टीम जहां भारतीय सलामी जोड़ी को निपटाना चाहेगी, वहीं दर्शक बेसब्री से सचिन के मैदान में आने का इंतजार करेंगे। उम्मीद है कि पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन ईडन में ज्यादा दर्शक जुटेंगे। इस ऐतिहासिक मैदान पर यह सचिन का अंतिम टेस्ट है। सचिन इसके बाद मुंबई में अपने करियर का 200वां टेस्ट खेलेंगे और फिर हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।