Showing posts with label Gold. Show all posts
Showing posts with label Gold. Show all posts

Wednesday, 13 November 2013

Gold, Silver Fall on Fresh Selling, Weak Global Cues

gold
नई दिल्ली। विदेश में कमजोरी देख स्टॉकिस्टों ने बुधवार को सोने और चांदी में बिकवाली की। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में पीली धातु 315 रुपये फिसलकर 31 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। बीते दिन इसमें 915 रुपये की जोरदार तेजी आई थी। इसी तरह चांदी 850 रुपये लुढ़ककर 48 हजार रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। मंगलवार को इसमें 160 रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी।

न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 15.70 डॉलर गिरकर 1266.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी तीन फीसद से ज्यादा घटकर 20.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ नजर आया, जहां शादी-विवाह के सीजन के बावजूद मौजूदा स्तरों पर बेहद कम मांग निकली।
स्थानीय बाजार में सोना आभूषण के भाव 315 रुपये घटकर 31 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 25 हजार 200 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 740 रुपये गंवाकर 47 हजार 310 रुपये प्रति किलो बोली गई। इसी तरह चांदी सिक्का भी 1000 रुपये की गिरावट के साथ 85000-86000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

Source- Business Hindi News

Thursday, 7 November 2013

Gold, Silver UP

gold

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में तेजी और त्योहारी मांग के चलते कीमती धातुओं में खरीदारी का रुख बरकरार रहा। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में गुरुवार को सोना 190 रुपये उछलकर 31 हजार 350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह औद्योगिक और ज्वेलरी इकाइयों की मांग बढ़ने से चांदी 455 रुपये बढ़कर 49 हजार 315 रुपये प्रति किलो की हो गई। बीते सत्र में पीली धातु 60 रुपये प्रति दस ग्राम और सफेद धातु 360 रुपये प्रति किलो उछली थी।

अमेरिकी डॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में दो सप्ताह की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। न्यूयार्क में सोना 5.70 डॉलर बढ़कर 1,317.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.44 फीसद की बढ़त के साथ 21.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला और कीमती धातुओं की खरीदारी बढ़ी।

स्थानीय बजार में सोना आभूषण के भाव 190 रुपये बढ़कर 31 हजार 150 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 25 हजार 200 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 495 रुपये बढ़कर 48 हजार 755 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का भी 1,000 रुपये उछलकर 87,000-88,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।