Showing posts with label Karishma Tanna. Show all posts
Showing posts with label Karishma Tanna. Show all posts

Monday, 11 November 2013

Sunny leone Injured While Shooting

Sunny leone

मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन घायल हो गई हैं। सनी अपनी फिल्म 'टिना एंड लोलो' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। इस फिल्म में सनी ने कई एक्शन स्टंट किए हैं। इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। डाक्टर ने उन्हें शूटिंग छोड़कर कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
फिल्म निर्माता देवंग ढोलकिया ने बताया कि सनी को ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्होंने बहुत खूबी से सभी स्टंट किए हैं। सिर्फ सनी ने नहीं बल्कि फिल्म की दूसरी हीरोईन करिश्मा तन्ना ने भी बखूबी सभी एक्शन स्टंट किए हैं। दोनों ने बहुत ही सावधानी से ये स्टंट किए लेकिन फिर भी किसी एक स्टंट में थोड़ी सी चूक से सनी को चोट आ गई। उन्होंने बताया जब दोनों हीरोईनें गाड़ी से दुश्मनों पर कुद रहीं थीं उसी वक्त सनी जोर से अपने घुटनों के बल गिरी और घायल हो गईं। 

गौरतलब है कि सनी लियोन की फिल्म टिना एंड लोलो जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है।