Showing posts with label Ravindra Jadeja. Show all posts
Showing posts with label Ravindra Jadeja. Show all posts

Tuesday, 3 February 2015

वर्ल्ड कप से पहले आ सकता है बड़ा ट्विस्ट, हो जाइए तैयार !

विश्व कप 2011 के हीरो रहे युवराज सिंह को भले ही विश्व कप टीम में न चुना गया हो लेकिन अब इस टीम में अंतिम समय पर उनकी वापसी हो सकती है। जी हां, विश्व कप से पहले कुछ ताजा हालात ऐसी स्थिति पैदा कर सकते हैं।

दरअसल, विश्व कप के अभ्यास मैचों से पहले 7 फरवरी को बीसीसीआइ ने उन सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट करने का मन बनाया है जिनकी फिटनेस संदेह के घेरे में हैं और जो 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का हिस्सा हैं। ये चार खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा, इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार। इस समय पूरी 15 सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है और 7 फरवरी को होने वाले कठिन टेस्ट में इन चारों में जो पास होंगे उनकी परीक्षा अगले दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में भी होगी।

खबरों के मुताबिक फिलहाल इन चारों में सिर्फ रोहित शर्मा ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जो कि फिट नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी भी फिट नहीं पाया जाता तो उसे वापस स्वदेश भेजने का फैसला बीसीसीआइ का होगा और इस स्थिति में युवराज सिंह की वापसी का रास्ता एक बार फिर खुल सकता है क्योंकि विश्व कप के लिए पहले जारी की गई 30 संभावितों की सूची में ऐसा कोई नहीं था जो कि अचानक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की पिचों पर जाकर वहां के हालातों में खुद को ढाल सके, ऐसे में युवी ही सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। जाहिर है कि युवी का नाम विश्व कप टीम में न शामिल होने के बाद से चयनकर्ताओं के फैसलों पर कई सवाल उठे थे। आने वाले दिनों में क्रिकेट फैंस को एक नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।

Sunday, 29 December 2013

Duban test: Kallis farewell ton boosts Proteas innings

डरबन। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच किंग्समीड (डरबन) में जारी सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के पहली पारी में बनाए गए 334 रनों के जवाब में चौथे दिन समाचार लिखे जाने तक 8 विकेट के नुकसान पर 497 बना लिए हैं और अब वो अपनी बढ़त को मजबूत बनाने में जुटे हैं। इसी बीच अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने अपना 45वां टेस्ट शतक भी पूरा किया। फिलहाल बारिश की वजह से खेल रुका हुआ है.

तीसरे दिन का खेल खत्म होते वक्त स्थिति के मुताबिक पांचवां विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने नाइटवॉचमैन के तौर पर डेल स्टेन को पिच पर कैलिस का साथ देने भेजा था, लेकिन चौथे दिन के खेल में डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीकी फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने अपना आखिरी मैच खेल रहे जैक्स कैलिस का भरपूर साथ दिया और काफी हद तक भारतीय गेंदबाजों को बेबस किया। वो एक छोर पर टिके रहे जिसके दम पर कैलिस को अपने आखिरी टेस्ट में एतिहासिक शतक लगाने में सफलता हासिल हुई। ये जैक्स कैलिस का 45वां टेस्ट शतक रहा। दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से अर्धशतकीय साझेदारी को अंजाम भी दिया और दक्षिण अफ्रीका को बढ़त की ओर अग्रसर किया। इसके बाद कैलिस (115) रवींद्र जडेजा का पांचवां शिकार बने और पूरे मैदान पर फैंस और खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियों के साथ कैलिस का अभिवादन किया। कुछ देर तक टिक कर खेल रहे डेल स्टेन ने 44 रन बनाकर बढि़या योगदान जरूर दिया लेकिन वो भी कैलिस के बाद जहीर खान की गेंद पर धौनी को विकेट के पीछे कैच दे बैठे और दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। और पीटरसन के रूप में 8वां झटका लगा।

Read more : Sports News in Hindi

Thursday, 26 December 2013

India v South africa 2nd Test: Murali Vijay and Pujara fifties drive India


डरबन। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने डरबन के किंग्समीड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। 61 ओवर के बाद अंपायरों की ओर से खराब रोशनी की वजह से मैच रोके जाने के बाद खिलाड़ी मैदान पर दोबारा मैदान पर नहीं उतरे। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय (नाबाद 91 रन) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 58 रन) पर जमे हुए हैं। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। शिखर धवन (29) को 14वें ओवर की पहली गेंद पर मोर्न मोर्कल ने अल्वीरो पीटरसन के हाथों कैच कराया। धवन के आउट होने के बाद पहले टेस्ट मैच के शतकवीर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा साथी खिलाड़ी मुरली विजय का साथ देने आए। दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 61 ओवर में 181 रनों तक ही पहुंचा पाए थे कि अंपायर ने खराब रोशनी को देखते हुए मैच रोक दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 140 रनों की साझेदारी की है। 

भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए एक-एक खिलाड़ियों को बदला है। भारत ने जहां रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने इमरान ताहिर की जगह रॉबिन पीटरसन को शामिल किया है। पहले मुकाबले में चोटिल हुए मोर्न मोर्कल ने चोट से उबरते हुए दूसरे मुकाबले के लिए वापसी की है। गौरतलब है कि जोहानिसबर्ग में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। 

India win toss and elect to bat first


डरबन। भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट में डरबन के किंग्समीड मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत को पहला झटका शिखर धवन (29) के रूप में लगा, जो मोर्कल की गेंद पर कैच हो गए। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं।

इससे पहले, वनडे सीरीज में जहां दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की थी वहीं, जोहानिसबर्ग में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में रोमांचक अंदाज में नतीजा ड्रॉ रहा। इस मैच में भारत ने रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में इमरान ताहिर की जगह रॉबिन पीटरसन को शामिल किया गया है। पहले टेस्ट में चोटिल हुए मोर्न मोर्कल ने वापसी कर ली है।


Source : Sports News

Sunday, 17 November 2013

Slowly Gautam Gambhir and Virender Sehwag Returning to Form

Sachin Tendulkar

मुंबई। एक तरफ जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान को सदा के लिए अलविदा कह दिया। वहीं, 22 गज की पिच पर दो अन्य भारतीय दिग्गजों द्वारा अंतरराष्ट्रीय पिच पर लौटने की जद्दोजहद जारी है। यह खिलाड़ी हैं, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग। रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' के मुकाबले में दिल्ली के उनमुक्त चंद के शतक के बाद गौतम गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया और मुंबई के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की। जीत के लिए 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने चौथे और अंतिम दिन चंद के नाबाद 106 और गंभीर के 51 रन की मदद से बिना किसी नुकसान के 198 रन बना लिए।
चंद ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और एक छक्का जमाया, जबकि गंभीर ने रिटायर हर्ट होने से पहले 112 गेंदों का सामना करते हुए केवल तीन चौके लगाए। गंभीर ने वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजी का अभ्यास कराने के लिए यह फैसला किया। स्टंप के समय सहवाग 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर चंद के साथ क्रीज पर थे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का उड़ाया। सहवाग एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि यह दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं।

इससे पहले दो विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू कर मुंबई की टीम ने 70 ओवर में छह विकेट पर 347 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। आदित्य तारे (122) और सिद्धेश लाड अपने कल के स्कोर में क्रमश: सात और 25 रन जोड़ सके। अभिषेक नायर ने 60 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल हैं। दिल्ली के पेसर पवन सुयाल ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए।

Tuesday, 12 November 2013

Dhawal Kulkarni in India ODI squad, Ishant- Vinay Dropped

one day series india vs west indies
मुंबई। खराब फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और आर विनय कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। 21 नवंबर से कोच्चि में शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार को टीम का एलान किया गया। इशांत और विनय की जगह धवल कुलकर्णी और हरियाणा के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में इशांत का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था और मोहाली में खेले गए तीसरे वनडे में उन्होंने एक ओवर में 30 रन दिए थे, जिससे भारत को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विनय कुमार भी ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे। मोहित और कुलकर्णी के चयन के बाद चयनकर्ताओं ने एक बार फिर युवाओं पर भरोसा जताया है। अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर को एक बार फिर से टीम में शामिल नहीं किया गया है। जहीर ने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इन दो बदलाव के अलावा टीम के बाकी सदस्य वही हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेले थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे विशाखापत्तनम में 24 नवंबर को, जबकि तीसरा वनडे कानपुर में 27 नवंबर को खेला जाएगा।

टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मुहम्मद शमी, अंबाती रायुडू, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी और मोहित शर्मा।