Showing posts with label Anushka Sharma. Show all posts
Showing posts with label Anushka Sharma. Show all posts

Monday, 13 January 2014

Virat Kohli's new address, anushka not staying alone in new home

मुंबई। लगता है टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली का ठिकाना बदल गया है। आजकल वे दिल्ली में नहीं, बल्कि मुंबई में बद्रीनाथ टावर के बीसवें माले पर रहने लगे हैं। आपको अगर उनसे संपर्क करना हो तो वहीं जाना होगा। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस इलाके में रहने वाले लोग कह रहे हैं। ये ठिकाना असल में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है। उन्होंने हाल ही में वहां तीन फ्लैट खरीदे हैं।

सूत्रों ने बताया कि साउथ अफ्रीका से आने के बाद विराट सीधा अनुष्का के घर चले गए। बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया, 'आजकल विराट साहब यहीं रहते हैं, पिछले पांच दिनों से तो उन्हें इधर ही आते-जाते देखा जा रहा है। कभी-कभी तो रात को भी यहीं रुक जाते हैं।' खबर है कि जब से वे साउथ अफ्रीका से लौटे हैं तब से यहीं पर हैं। वैसे तो वे 8.30 बजे तक घर लौट जाते हैं। ये नजारे देखने के बाद कोई भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि दोनों की दोस्ती कुछ ज्यादा ही गहरी हो रही है।

कुछ दिनों पहले विराट और अनुष्का ने साफ कहा था कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोस्ती का ये नजारा कुछ अलग ही कहानी बयां करता है। बताया जाता है कि विराट जैसे ही साउथ अफ्रीका से लौटे, तो अपने घर नहीं गए बल्कि एयरपोर्ट पर अनुष्का का इंतजार करने लगे। बाकी सारे खिलाड़ी घर लौट गए, लेकिन विराट 20 मिनट तक खड़े रहे। फिर अनुष्का की गाड़ी आई और वे अपना सामान डालकर चल दिए।

गौरतलब है कि दोनों काफी दिनों से ही डेट कर रहे हैं, लेकिन खुले आम इस बात को मानने से इन्कार करते आए हैं। दोनों को कई बार अनुष्का की गाड़ी रेंज रोवर में साथ देखा गया है।

Tuesday, 12 November 2013

Anushka and Virat Spotted Together

anushka sharma
मुंबई (असिरा तरन्नुम)। क्रिकेटरों का 'बॉलीवुड वाला लव' हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। बॉलीवुड स्टार्स के साथ क्रिकेटरों के प्यार का चलन काफी पुराना है। युवराज सिंह का नाम कई बार कई हीरोइनों के साथ जोड़ा गया।

इस बार विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को साथ देखा गया है। इससे पहले विराट का नाम अभिनेत्री सारा जेन डियाज के साथ जोड़ा गया था। बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन काफी पुराना है।

सूत्रों ने बताया कि रविवार देर रात मुंबई के वर्सोवा में दोनों साथ अनुष्का की गाड़ी में देखे गए। बताया जाता है कि अनुष्का की रेंज रोवर अरम नगर से निकली और उसके बाद कुछ दूर यरी रोड स्थित अनुष्का के घर के बाहर कुछ मिनटों तक रुकी रही। वहां आते-जाते लोगों ने दोनों को साथ में गाड़ी में बातें करते हुए देखा। बताया जाता है कि अनुष्का ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी और विराट कोहली ने काले रंग की टी शर्ट और जींस पहन रखी थी। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दोनों ने साथ मिलकर एक शैंपू का ऐड भी किया है। इस दौरान दोनों काफी करीब आए। इससे पहले विराट और अभिनेत्री सारा जेन डियाज की प्यार की अफवाहें फैल रही थी। (मिड डे)

Source- Entertainment News in Hindi

Friday, 1 November 2013

Anushka Turns Producer with NH-10


anushka sharma

मुंबई। अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों की हीरोइन रह चुकी अनुष्का शर्मा अब अपनी आने वाली फिल्म एनएच-10 से प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। इसके साथ ही वह एक्टर से प्रोड्यूसर बनने वाले बॉलीवुड हस्तियों की जमात में शामिल हो जाएंगी। अनुष्का फैंटम प्रोडक्शन के साथ मिलकर एनएच-10 को प्रोड्यूस करेंगी।

अनुष्का जो नवदीप सिंह की आने वाली फिल्म एनएच-10 में मुख्य किरदार में हैं को इस फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने फैंटम के साथ मिलकर इसका सह-निर्माण करने का फैसला ले लिया। 25 वर्षीय अनुष्का एक्टर से प्रोड्यूसर बनने वाली सबसे कम उम्र की अदाकारा हैं। अनुष्का कहती हैं कि इतनी थोड़े समय में यह अवसर मिलने से वह बहुत ही रोमांचित हैं। एनएच-10 से बढि़या मौका और नहीं हो सकता था मेरे फिल्मी करियर को नया मोड़ देने के लिए। बॉम्बे वेलवेट के बाद फैंटम के साथ ये मेरी दूसरी फिल्म है और उनके साथ करना में बहुत मजा आ रहा है। एक जबरदस्त फिल्म में उनके साथ दोबारा काम करना बहुत ही रोमांचित करने वाला होगा।

इसके अलावा अनुष्का दो बड़े बैनर की फिल्में रिलीज को तैयार हैं। पहली है आमिर के साथ राजकुमार हिरानी की पीके और रणबीर कपूर के साथ अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट।

फैंटम से जुड़े फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी कहते हैं कि हमने जिन प्रतिभाओं के साथ काम किया है उनके साथ साझेदारी में बहुत मजा आएगा। हमें एनएच-10 की स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और यह अनुष्का के जुड़ने के बाद और भी पक्का हो गया है। 

एनएच-10 निर्देशक नवदीप सिंह की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने आलोचकों द्वारा सराही गई फिल्म मनोरमा सिक्स फीट अंडर का निर्देशन किया था। एनएच-10 एक रोड ट्रिप के गलत दिशा में भटक जाने के बाद पैदा हुए एक्शन और रोमांच की कहानी है।

इन सर्दियों में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में शूट की जाने वाली यह फिल्म अगले साल 12 सितंबर को रिलीज हो गई। फैंटम प्रोडक्शन अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मानटेना की चौकड़ी द्वारा बनाई गई कंपनी है।