Showing posts with label Manohar Parrikar. Show all posts
Showing posts with label Manohar Parrikar. Show all posts

Wednesday, 31 December 2014

'पाक के संघर्षविराम उल्‍लंघन का दोगुनी ताकत से जवाब दे सेना'

जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मंगलवार को किए गए संघषर्विराम उल्लंघन में सेना के एक जवान जख्मी होने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना को दोगुनी ताकत से जवाब देने का आदेश दिया है। पिछले एक हफ्ते में पाक द्वारा संघषर्विराम उल्लंघन की यह पांचवीं घटना है।

पर्रिकर ने कल रक्षा संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम जवाबी कार्रवाई में थोड़ी भी हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे। यदि पाकिस्तानी की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ तो उसे करारा जवाब मिलेगा। हम दोगुनी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेंगे। हालांकि उन्होंने यह माना कि पिछले साल की तुलना में इस साल नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की संख्या में कमी आई है लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह बढ़ी है।

रक्षा मंत्री ने असम में बोडो उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि हमने स्थानीय प्रशासन के आग्रह का इंतजार किया और जैसे ही हरी झंडी मिली कार्रवाई शुरू की गई। वहीं चीन-सीमा पर भारत की ओर बन रही सड़कों पर चीन के विरोध को पर्रिकर ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी सरजमीं पर कुछ भी करें, चीन का उससे लेना देना नहीं है।
Source: Hindi News and Newspaper

Tuesday, 31 December 2013

Goa bus owners to boycott Modi rally



पणजी। गोवा में बस मालिकों ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार की रैली का बहिष्कार करने का फैसला किया है। गोवा में बस मालिकों के सबसे बड़े एसोसिएशन का कहना है कि उनकी बसें 12 जनवरी को आयोजित रैली के दौरान लोगों को ले जाने का काम नहीं करेगी। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल गोवा ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव सुदीप तमनकर ने सोमवार को बताया कि फैसला एसोसिएशन के प्रबंधक इकाई की बैठक में लिया गया। इसके अनुसार राज्य के 1,000 सार्वजनिक वाहनों पर इसका नियंत्रण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का फैसला उनके लिए कठिन रहा है। पिछले साल गोवा सरकार द्वारा पेट्रोल से वैट हटा देने से लोग बस की जगह अपने दो पहिया वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके विरोध में प्रदर्शन का फैसला किया गया है। हालांकि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि लगभग 1.5 लाख लोग मोदी की रैली में जुटेंगे।