Showing posts with label Jammu Kashmir. Show all posts
Showing posts with label Jammu Kashmir. Show all posts

Tuesday, 19 April 2016

हंदवाड़ा मामले में युवती से मारपीट करने वाला एक युवक गिरफ्तार

हंदवाड़ा छेड़छाड़ मामले में छात्रा के दिए बयान के आधार पर पूरी जांच का रूख बदल गया है। जहां एक तरफ अर्मी के जवान को क्लीन चिट मिल गई है वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती द्वारा जिन दो युवकों पर आरोप लगाए गए थे उनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान हिलाल अहमद बांदे के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी युवती द्वारा दो दिन पहले सीजेएम के सामने दर्ज करवाए गए बयान के बाद हुई है जिसमें उसने कहा था कि उसके साथ आर्मी के किसी भी जवान ने छेड़छाड़ नहीं की है।

लेकिन जब वो शौचालय से बाहर आई तो दो युवकों ने उसे पकड़कर छिनाझपटी की और उसका बैग छीन लिया था। इन दो युवकों में से एक हिलाल था। मालूम हो कि इस घटना के बाद से ही घाटी में तनाव पसरा हुआ है और हिंसा के चलते कर्फ्यू लगाया गया है। Read more http://www.jagran.com/

Friday, 2 January 2015

जम्मू-कश्मीर में स्थिर सरकार के लिए भाजपा ने मांगा समय

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में स्थिर सरकार बनाने के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा से और समय मांगा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मुलाकात की। आधे घंटे चली इस बैठक में भाजपा ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का अपना खाका पेश कर कहा कि बातचीत जारी है, जिसमें कुछ और दिन लग सकते हैं। वहीं पीडीपी की तरह भाजपा ने भी स्पष्ट संकेत दिए कि दोनों दल सरकार बनाने के लिए बीच का रास्ता तलाश रहे हैं।

दरअसल, पीडीपी और भाजपा में मुख्यमंत्री के पद को लेकर पेंच फंस रहा है। पीडीपी चाहती है कि छह साल के लिए मुफ्ती मुहम्मद सईद मुख्यमंत्री रहें और उपमुख्यमंत्री का पद भाजपा का होगा। वहीं, भाजपा चाहती है कि राज्य में दोनों पार्टियों का तीन-तीन साल के लिए मुख्यमंत्री बने। बुधवार को 55 विधायकों का समर्थन होने का दावा करने वाली महबूबा के बाद राज्यपाल से मिलकर लौटे जुगल किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में पीडीपी से मिलकर सरकार बनाने के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती वाजयेपी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सहयोग की अपील कर रही हैं, इससे आपको खुद समझ लेना चाहिए।

श्रीनगर। पीडीपी और भाजपा में गठबंधन की अटकलों के बीच कश्मीर में अलगाववादी भी दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम कांफ्रेंस के प्रमुख प्रो. अब्दुल गनी बट को जहां मुफ्ती सईद की भाजपा से नजदीकियों में बुराई नजर नहीं आती। वहीं हुर्रियत जेके के संयोजक शब्बीर शाह इसे कश्मीरियों से विश्वासघात मानते हैं। अलबत्ता हुर्रियत नेता मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सरकार चाहे किसी की भी बने, उससे उनका कोई सरोकार नहीं है। मुख्यधारा से जुड़े सभी राजनीतिक दल नई दिल्ली के एजेंट हैं। वे कश्मीर की आजादी की राह में रुकावट हैं।
Source: Hindi News and Newspaper

आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है पाक: राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं इसीलिए इन्हें कवर देने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ पाक की फायरिंग का माकूल जवाब दे रहा है।

उधर, जम्मू-कश्मीर से लगी सीमा पर फायरिंग का भारत द्वारा करारा जवाब दिए जाने से पाकिस्तान बौखला गया है। उसने सीमा पर सैन्य हलचल तेज कर दी है।

गौरतलब है कि साल के आखिरी दिन सांबा सेक्टर पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान के शहीद होने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में चार पाक रेंजर्स मारे गए। भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान सेना ने पाक रेंजर्स के शव उठाने के लिए सफेद झंडा लहराया, जिस पर भारत ने फायरिंग रोक दी।

सूत्रों ने बताया कि भारत के लगातार जवाबी कार्रवाई से परेशान पाकिस्तान ने सीमा पर सेना को तैनात करना शुरू कर दिया है। पाक के इस कदम को भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Source: Hindi News and Newspaper

Wednesday, 31 December 2014

'पाक के संघर्षविराम उल्‍लंघन का दोगुनी ताकत से जवाब दे सेना'

जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मंगलवार को किए गए संघषर्विराम उल्लंघन में सेना के एक जवान जख्मी होने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना को दोगुनी ताकत से जवाब देने का आदेश दिया है। पिछले एक हफ्ते में पाक द्वारा संघषर्विराम उल्लंघन की यह पांचवीं घटना है।

पर्रिकर ने कल रक्षा संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम जवाबी कार्रवाई में थोड़ी भी हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे। यदि पाकिस्तानी की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ तो उसे करारा जवाब मिलेगा। हम दोगुनी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेंगे। हालांकि उन्होंने यह माना कि पिछले साल की तुलना में इस साल नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की संख्या में कमी आई है लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह बढ़ी है।

रक्षा मंत्री ने असम में बोडो उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि हमने स्थानीय प्रशासन के आग्रह का इंतजार किया और जैसे ही हरी झंडी मिली कार्रवाई शुरू की गई। वहीं चीन-सीमा पर भारत की ओर बन रही सड़कों पर चीन के विरोध को पर्रिकर ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी सरजमीं पर कुछ भी करें, चीन का उससे लेना देना नहीं है।
Source: Hindi News and Newspaper

Monday, 22 December 2014

काश, यूपीए ने दिया होता वाजपेयी को भारत रत्‍न : उमर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की अटकलों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिसासी दांव खेला है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को ही पूर्व प्रधानमंत्री को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देना चाहिए था।

उमर ने ट्वीट किया कि 2004 से 10 साल सत्ता में रही कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए सरकार ने यह मौका गंवा दिया। उमर की पार्टी नेशनल कॉफ्रेंस यूपीए सरकार का हिस्सा थी। उमर ने ट्विटर पर लिखा- काश यूपीए सरकार ने राजनीति से ऊपर उठकर वाजपेयी साहब को भारत रत्न दिया होता। यह सही भावना का परिचायक होता।

ऐसी अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी के नेता वाजपेयी को उनके जन्मदिन 25 दिसंबर पर भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। नेशनल कॉफ्रेंस और उसके पूर्व गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के बीच पिछले कुछ महीनों से संबंध खराब चल रहे हैं।

उमर की यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम से महज दो दिन पहले आई है। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 दिसंबर को होनी है और परिणाम भी उसके साथ ही आएंगे। ऐसे में इसे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन वाली सरकार बनाने से पहले माहौल तैयार करने के रूप में दिए गए बयान की तरह देखा जा रहा है।
Source: Hindi News and Newspaper