Showing posts with label Shahid Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Shahid Kapoor. Show all posts

Thursday, 14 November 2013

Shahid kapoor's Movie Haider Shooting in Srinagar

Shahid Kapoor
श्रीनगर। लाल चौक से आठ किलोमीटर दूर पंद्रेठन में वीरवार को 'हैदर' ने ठंडी हवाओं के झोंकों के बीच झेलम दरिया में करीब चार घंटे तक सैर की। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों की भीड़ भी उसे देखने के लिए झील के आस-पास जमा हो गई।
इन दिनों कश्मीर में बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज अपनी फिल्म हैदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में मुख्य किरदार हैदर का है, जिसे शाहिद कपूर निभा रहे हैं। शेक्सपियर के नाटक हैमलेट को आधार पर बनाकर ही हैदर की पटकथा लिखी गई है, जो एक कश्मीरी युवक और कश्मीर की मौजूदा स्थित के इर्द-गिर्द घूमती है। शनिवार को शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर पर डल झील के विभिन्न हिस्सों में कुछ सीन फिल्माए गए थे।
अलबत्ता, वीरवार को झेलम में हैदर अपनी हीरोइन के बिना अकेला ही था। उस पर पांच शॉट फिल्माए गए। कभी वह रेत निकाल रहे श्रमिकों के बीच गया तो कभी किश्ती में बैठकर अकेला ही एक से दूसरे किनारे जा रहा था। हैदर (शाहिद) को देखने के लिए झेलम के दोनों किनारों पर दर्शकों की खूब भीड़ जमा हो गई थी। जिसे काबू करने के लिए पुलिस को भी खूब मशक्कत करनी पड़ी।
शाम पांच बजे शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ और उसके बाद हैदर ने वहां मौजूद अपने कई प्रशंसकों से भी मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। इसके बाद उन्हें व पूरे फिल्म क्रयू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस ने उन्हें उनके होटल तक पहुंचाया।

 Source - Entertainment Hindi News

Monday, 11 November 2013

Shahid Kapoor's Father Pankaj Kapoor is Searching Bride for his Son

Shahid kapoor
मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर अपने बेटे की शादी को लेकर खासे चिंतित हैं। खबर है कि पिछले कुछ हफ्तों में वह कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। अभिनेता के करीबी दोस्त ने बताया कि वह शाहिद के लिए पंजाब में लड़की ढूंढ़ रहे हैं। पंकज चाहते हैं कि अगले एक साल में उनका बेटा शादी कर ले।
सवाल यह उठता है कि क्या शाहिद अरेंज मैरिज के लिए तैयार होंगे? दरअसल, शाहिद पहले ही कह चुके हैं कि वह ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं, जो उन्हें अच्छी तरह से समझ सके। हालांकि वह अपने पिता की पसंद पर काफी भरोसा करते हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पिता की पसंद को मंजूरी दे सकते हैं।
वहीं पकंज कपूर ने पंजाब जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन लड़की ढूंढ़ने की बात से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शाहिद जिसे पसंद करेगा, वही हमारी पसंद भी होगी।